जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर थाना क्षेत्र के गुंडरी गाँव में एक पीएलएफआई उग्रवादी समर्थक मतियास उर्फ मंगरा टूटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मतियास गुदड़ी थाना क्षेत्र के बिरकेल गांव का निवासी है और वह नक्सल मामले में पहले जेल जा चुका है. वह करीब दो महीना पहले जेल से बाहर आया था. रविवार को वह गुंडरी गाँव में लगे हाट में गया था, जहाँ शाम के समय अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. मतियास को तीन गोली मारी गयी है, जिसके खोके घटनास्थल पर ही पड़े हुए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद आज पुलिस ने घटनास्थल पहुँचकर शव को बरामद किया है.
पश्चिमी सिंहभूम में पीएलएफआई समर्थक मतियास उर्फ मंगरा टूटी की गोली मारकर हत्या

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

