Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»डीसी व एसपी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, आदर्श आचार संहिता का पालन करने का दिया निर्देश
    झारखंड

    डीसी व एसपी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, आदर्श आचार संहिता का पालन करने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 और गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निमित्त सभी एआरओ तथा सभी राजनैतिक दलों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आदर्श आचार संहिता के उचित अनुपालन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में आचार संहिता लागू की गई है. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उचित अनुपालन को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. मतदान प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की गई.

    वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भी चुनाव के दौरान आयोग से कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कदम उठाए जाने के सुझाव दिए गए. इसके साथ ही उन्होंने सभाओं, जुलूस, मतदान दिवस, मतदान बूथ के संबंध में आयोग द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग भाग लें तथा एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें. मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अगर कोई त्रुटि हो तो तुरंत अवगत कराएं.

    इसके अलावा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर, उन सभी से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की अपील की. उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे सभी अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल व स्वस्थ्य संचार के माध्यम से सभी जानकारियां साझा की जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी भागीदारी होती है और सभी के सहयोग से ही हम लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराने में कामयाब होंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है.

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की फेक न्यूज़ या फेक वीडियो को फॉरवर्ड ना करें. विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए और पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. साथ ही अपील किया कि आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत नियमों का पालन करें. आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन करने पर सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी.

    बैठक में उपरोक्त के आलावा पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत जिला के वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

    एसपी गिरिडीह जोहार लाइव झारखंड डीसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में पीएलएफआई समर्थक मतियास उर्फ मंगरा टूटी की गोली मारकर हत्या
    Next Article राजनीतिक दल निर्वाचन से जुड़े प्रावधानों की जानकारी अपने कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराएं: के रवि कुमार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.