Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सीएम ममता बनर्जी को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
    ट्रेंडिंग

    सीएम ममता बनर्जी को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनके हेल्थ का अपडेट देते हुए एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया कि “सीएम की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है. उन्हें रात में अच्छी नींद आई है और पूरी रात वरिष्ठ डॉक्टर ने उन पर कड़ी नजर रखी थी. सीएम ममता को माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाया गया है. उनका ईसीजी और सीटी स्कैन भी किया गया. डॉक्टर ने बताया कि उन्हें अस्पताल में रहने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई. सीएम घर पर निगरानी में रहेंगी. डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल करेगी.

    सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही पुलिस

    पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “अभी तक, सीएम के गिरने के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. हमने सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है.” उन्होंने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कोई सुरक्षा चूक हुई थी. बनर्जी को Z+ श्रेणी की सिक्योरिटी मिलती है और अधिकारियों की एक विशेष टीम उनकी सुरक्षा और यहां तक कि उनके आवास की भी देखभाल करती है.

    यह है पूरा मामला

    ममता को चोट उनके घर पर ही लगी. परिसर में टहलने के दौरान गिरकर ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे. तृणमूल के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने ममता की तस्वीर जारी की थी. तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं. उसी समय वह गिर गईं. तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया. उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया. डॉक्टरों ने कहा कि माथे पर टांके लगाने होंगे. बताया जा रहा है कि चोट काफी गहरी है.

    पीएम समेत कई नेताओं  ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

    इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीएम ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी एक्स पर एक पोस्ट में टीएमसी प्रमुख ममता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अस्पताल पहुंचकर सीएम ममता बनर्जी का हाल जाना. उन्होंने बताया कि मैं यहां डॉक्टरों के व्यक्तिगत सत्यापन के लिए आया हूं. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि सब कुछ नियंत्रण में है. सीएम को बेहतरीन चिकित्सा मिल रही है. स्थिति नियंत्रण में है. वहीं, बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता के स्वस्थ होने की कामना की है.

    इसे भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह आज, 76 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

    City News CM Mamata Banerjee Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीएम ममता बनर्जी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह आज, 76 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
    Next Article रांची नगर निगम का प्लान, गर्मी में 350 ड्राई जोन इलाके में टैंकर से करेगा पानी सप्लाई

    Related Posts

    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.