Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पिकअप वाहन 20 फीट नीचे खेत में गिरा, 14 लोगों की मौत, 21 घायल, गोद भराई से लौट रहे थे सभी
    ट्रेंडिंग

    पिकअप वाहन 20 फीट नीचे खेत में गिरा, 14 लोगों की मौत, 21 घायल, गोद भराई से लौट रहे थे सभी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डिंडौरी : मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं 21 ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है. घायलों का शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा शहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ. मारे गए लोगों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं.

    घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अमाही देवरी गांव के रहने वाले लोग मंडला चौक के एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. घुघरी से लौटते समय अचानक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी.20जीबी. 4146 अनियंत्रित होकर खेत में 20 फीट नीचे जा गिरा.

    कलेक्टर ने की 14 मौतों की पुष्टि

    डिंडौरी कलेक्टर  विकास मिश्रा ने हादसे को लेकर कहा, ‘हादसे में 14 लोगों की जानें गई हैं और 21 घायल हैं. घायलों को नजदीकी शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है’. बता दें कि घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, किया मुआवजे का एलान

    डिंडौरी में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की आकस्मिक मौत पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.’ बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके डिंडौरी पहुंच रहीं हैं.

    इसे भी पढ़ें: दोबारा कैंसर होने से रोकेगी 100 रुपये की ये गोली, टाटा इंस्टीट्यूट ने खोजा उपचार

    14 people died 14 लोगों की मौत 21 injured 21 घायल City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Pickup Vehicle Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पिकअप वाहन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदोबारा कैंसर होने से रोकेगी 100 रुपये की ये गोली, टाटा इंस्टीट्यूट ने खोजा उपचार
    Next Article RSS प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे पटना, बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत के उद्योगपतियों को दिन-रात गाली देने वाले राहुल गांधी अचानक एक विदेशी कारोबारी के आगे नतमस्तक क्यों हो गए? : बाबूलाल मरांडी

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.