Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बाहुबली के बेटे पर ED का शिकंजा, गोरखपुर से गुरुग्राम तक छापेमारी कर खंगाले दस्तावेज
    ट्रेंडिंग

    बाहुबली के बेटे पर ED का शिकंजा, गोरखपुर से गुरुग्राम तक छापेमारी कर खंगाले दस्तावेज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोरखपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत पंडित हरिशंकर तिवारी के बेटे का कैंट थाना क्षेत्र के धर्मशाला स्थित आवास पर ईडी की रेड डाली है. तिवारी हाता छावनी में तब्दील हो गया है. ईडी की टीम ने आज गंगोत्री इंटरप्राइजेज के कई ठिकानों पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया. कंपनी पर करीब 750 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है. इसी को लेकर आज ईडी ने गोरखपुर से लेकर गुरुग्राम तक छापेमारी की है.

    जानकारी के अनुसार, ईडी लखनऊ जोन ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड से संबंधित बैंक धोखाधड़ी के मामले में तलाशी अभियान शुरू किया है. यह कंपनी सड़कों का निर्माण, टोल प्लाजा का संचालन और सरकारी अनुबंधों में काम करती है. इसके मेन प्रमोटर्स विनय शंकर तिवारी, रीता तिवारी और अजीत पांडे हैं.

    बता दें कि इससे पहले नवंबर महीने में ईडी ने मेसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड की करीब 72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. आज ईडी ने लखनऊ के साथ ही गोरखपुर, नोएडा, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 10 परिसरों पर कार्रवाई को अंजाम दिया. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. हालांकि पूर्व में जो छापेमारी की गई थी, उसमें वर्तमान मुख्यमंत्री पर बदले की कार्रवाई का भी आरोप तिवारी परिवार और उनके समर्थकों द्वारा लगाया गया था.

    कार्रवाई को लेकर ईडी ने क्या कहा?

    ईडी के मुताबिक, पिछले 10 साल में जो संपत्ति उन्होंने अर्जित की है, उसका ब्योरा खंगालने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. कंपनी के प्रमोटर विनय शंकर तिवारी उत्तर प्रदेश के पूर्व कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं.

    इसे भी पढ़ें: ब्राउन शुगर बेचते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, नगदी व मोबाईल बरामद

     

     

    City News Current News Daily News ED Gorakhpur Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर ईडी करंट न्यूज गोरखपुर जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्राउन शुगर बेचते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, नगदी व मोबाईल बरामद
    Next Article हो जायें सावधान… ऑनलाइन शेयर कारोबार में इस तरह से हो रही है ठगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.