Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सरसों के खेत में जल रहा था युवती का शव, जमीन मालिक ने पुलिस को दी सूचना
    क्राइम

    सरसों के खेत में जल रहा था युवती का शव, जमीन मालिक ने पुलिस को दी सूचना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोपालगंज : हथुआ थाना क्षेत्र के कोईरौली गांव में सरसों के खेत में युवती की जलता हुआ शव बरामद हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि किसान अपने खेतों की ओर गए थे, तब वहां एक युवती का शव जलता दिखा. इसकी सूचना पुलिस को दी. मृत युवती जिंस पहनी हुई थी. पुलिस के मुताबिक युवती के पैर और हाथ बचे हुए हैं, चेहरा समेत शरीर का आधा हिस्सा जल चुका है. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि युवती की अन्यत्र हत्या कर यहां छिपाने की नियत से अपराधियों ने शव को जलाने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर साक्ष्य को इकट्ठा कर जांच में जुटी हुई है.

    मामले को लेकर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया है. उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. शव की पहचान करने की कोशिश जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल आसपास के पुलिस स्टेशन में भी इस मामले को लेकर जानकारी दे दी गई है, ताकि शव की पहचान की जा सके. लोग इस घटना के बाद गुस्से में हैं और पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें: राजधानी में 25 थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी का तबादला, सूची जारी

    Bihar City News Current News Daily News Dead Body of Girl gopalganj Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज गोपालगंज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार युवती का शव लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में 25 थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी का तबादला, सूची जारी
    Next Article एचईसी कर्मियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय का किया घेराव, 20 महीने से वेतन नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.