Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिजली अधिकारी बनकर करते थे ठगी, दो अपराधी चढ़े साइबर पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    बिजली अधिकारी बनकर करते थे ठगी, दो अपराधी चढ़े साइबर पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: बिजली अधिकारी बनकर लोगों को चकमा देने वाले, उनसे ठगी करने वाले, आज खुद ही गच्चा खा गए. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर जामताड़ा साइबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को अपराध करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में दो शातिर साइबर अपराधी सरोज मंडल और करण मंडल पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. पूरे मामले का खुलासा एसपी अनिमेष नैथानी ने रविवार को साइबर थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर किया. एसपी ने बताया कि प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी मंजरुल होदा के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान व अन्य को शामिल करते हुए पुलिस बल के साथ नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहली झिलुवा एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीकरपोसनी गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान मोहली झिलुवा गांव से सरोज मंडल तथा सिकरपोसनी  से करण मंडल को गिरफ्तार किया गया है.

    एसपी ने बताया कि इनके विरूद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 08/24 आईपीसी एवं आईटी एक्ट के विभिन्न धारा में दर्ज किया गया है. एसपी अनिमेष नथानी ने बताया कि गिरफ्तारी के समय साइबर अपराधियों के पास से 4 मोबाइल फोन,19 सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों साइबर अपराधी बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली का लाइन काटने का मैसेज देकर खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर ठगी की घटना को अंजाम देता था. फिलहाल पुलिस साइबर अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड को खंगालने में जुटी हुई है. वहीं दोनों साइबर अपराधियों का मेडिकल जांच के उपरांत कोर्ट में पेश किया गया. जहां से दोंनो को न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है.

    ये भी पढ़ें:भारत में होगा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, टाटा ग्रुप ने प्लांट लगाने के लिए सरकार को दिया प्रस्ताव

    आज की खबर एसपी अनिमेष नैथानी करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज ठगी डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिजली अधिकारी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज साइबर अपराधी साइबर डीएसपी मंजरुल होदा साइबर थाना साइबर पुलिस सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपशु मेला में लभुकों के बीच दुधारू गाय का वितरण, डीसी ने किया योजनाओं का लाभ लेने की अपील
    Next Article वरुण धवन बनने वाले हैं पिता, सोशल मीडिया में पत्नी संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.