Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अवैध मजार और नमाज स्थल ध्वस्त करने को लेकर हल्द्वानी में बवाल, उपद्रवियों ने प्रशासन पर किया पथराव
    ट्रेंडिंग

    अवैध मजार और नमाज स्थल ध्वस्त करने को लेकर हल्द्वानी में बवाल, उपद्रवियों ने प्रशासन पर किया पथराव

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2024Updated:February 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में नमाज स्थल और अवैध मजार को ध्वस्त करने को लेकर बवाल मचा हुआ है. प्रशासन और हल्द्वानी शहर के स्थानीय लोग कार्रवाई के बाद से आमने-सामने आ गए हैं. वहीं उपद्रवियों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. कई गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले किया गया है. वहीं बिगड़ते हालात देख कर प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का उपयोग किया जा रहा है. वहीं मौके पर कई अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों के खिलाफ शूट ऐट साइट का ऑर्डर दे दिया है. बिगड़े हालातों को देखते हुए कल शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. इसको लेकर प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं.

    बता दें कि नगर निगम की टीम ने गुरुवार को अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया. जिसके बाद से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस दौरान आसपास के रहने वाले अराजक तत्वों ने पुलिस-प्रशासन और पत्रकारों के ऊपर जमकर पथराव किया. जिसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं. जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए आंसू गैस का प्रयोग किया. वहीं पथराव व उपद्रव मचाने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है. इस दौरान एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा, थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी, एसओ मुखानी एसओ प्रमोद पाठक, कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही.

    वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी में कर्फ्यू घोषित कर दिया है. इसके साथ ही सीएम धामी ने उपद्रवियों के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई करने के आदेश दे दिया हैं. वहीं सीएम धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालात की समीक्षा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

    ये भी पढ़ें: ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, 2 महिला समेत 15 अपराधी गिरफ्तार

     

    अवैध मजार आगजनी आज की खबर उत्तराखंड एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा एसओ मुखानी एसओ प्रमोद पाठक करंट न्यूज कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत जेसीबी जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर ध्वस्त नगर निगम नमाज स्थल न्यूज हेडलाइन पुलिस पुलिस प्रशासन प्रशासन बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हल्द्वानी हल्द्वानी शहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन, केरल सरकार के समर्थन में निकाली गई एकजुटता रैली
    Next Article उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोषालकर की गोली मार कर हत्या, घटना के बाद आरोपी ने की आत्महत्या 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.