Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, 2 महिला समेत 15 अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, 2 महिला समेत 15 अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2024Updated:February 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: पलामू और लातेहार क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में हुई लूटपाट और डकैती की घटना का लातेहार पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गुरुवार को एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि लगातार डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल दो महिला समेत 15 अपराधियों को देशी कार्बाइन और पिस्टल के साथ लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती की योजना बना रहे हैं. इसके बाद एसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार के नेतृत्व में चार टीम का गठन किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिला समेत 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पुलिस ने देशी कार्बाइन, पिस्टल और जिंदा गोली बरामद किया.

    बता दें कि लातेहार पुलिस ने पकड़ाए लोग की निशानदेही पर छापेमारी कर लूट के करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, कई सोने के आभूषण, 49 हजार रुपये नकद, 2 बोलेरो, 8 मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया. एसपी ने बताया की यह लोग एक गैंग की तरह काम करते थे. पूछताछ में अपराधियों ने जम्मू-तवी एक्स्प्रेस में लूटपाट की घटना की बात स्वीकार कर लिया है. योजना बना कर डकैती की घटना को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

    गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार निवासी अख्तर अंसारी, रंजीत शर्मा, सिकंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजीत कुमार सिंह, पंकज सोनी, अनिल कुमार सोनी, फुलटेश कुमार, बीना कुमारी के अलावे पलामू निवासी कुंदन प्रसाद, मनीष कुमार पासवान, अजय राम, अभय पासवान, राकेश कुमार सोनी और जिया बेगम शामिल है.

    ये भी पढ़ें: महिला को झांसे में लेकर ठग लिए 63 लाख, 2 साइबर अपराधी लखनऊ से धराए

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आज की खबर एसपी अंजनी अंजन करंट न्यूज गिरोह जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डकैती डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पलामू पलामू एक्सप्रेस ट्रेन प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य समाचार लातेहार लातेहार पुलिस लूटपाट लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में बोले डीसी, पुरानी तकनीक को छोड़कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता
    Next Article केंद्र सरकार के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन, केरल सरकार के समर्थन में निकाली गई एकजुटता रैली

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026
    झारखंड

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026
    क्राइम

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    Latest Posts

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.