Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»लालू यादव ईडी दफ्तर के लिए रवाना, लैंड फॉर जॉब मामले में होगी पूछताछ
    ट्रेंडिंग

    लालू यादव ईडी दफ्तर के लिए रवाना, लैंड फॉर जॉब मामले में होगी पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2024Updated:January 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ईडी दफ्तर के लिए निकल चुके है.  पटना ईडी दफ्तर के बाहर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल दिया है. इस मामले में तेजस्वी यादव, बिहार की पूर्व सीएम और उनकी मां राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती और हेमा यादव को भी ईडी ने आरोपी बनाया है. ईडी ने लालू यादव को पूछताछ के लिए 29 जनवरी और तेजस्वी को 30 जनवरी को पेश होने को कहा था.

    बता दें कि 19 जनवरी को ईडी की टीम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी. वहां ईडी ने तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मी को समन रिसीव कराया था. इसके माना जा रहा था कि तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. ईडी ने पूछताछ के लिए पटना के बैंक स्थित ईडी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था.

    तेजस्वी इस मामले में पिछले साल दिल्ली में एक बार एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं. समझा जाता है कि दोनों ने ईडी को बताया था कि वे अपने राजनीतिक और आधिकारिक काम में व्यस्त हैं, इसलिए दिल्ली में बयान दर्ज नहीं करा सकते.

    कथित घोटाला उस समय का है, जब लालू प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार में रेल मंत्री थे. नौ जनवरी को, ईडी ने रेलवे में नौकरी के लिए जमीन से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें राबड़ी देवी, उनकी बेटियों राजद सांसद मीसा भारती और हेमा यादव सहित लालू प्रसाद के परिवार के अन्य लोगों को नामजद किया गया.

    इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी आज करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, छात्रों को देंगे टिप्स  

     

    City News Current News Daily News ED Johar Live land for job case Latest news Local News Main News News Headline RJD supremo Lalu Yadav Today's News आज की खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ईडी करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लैंड फॉर जॉब मामला सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी आज करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, छात्रों को देंगे टिप्स  
    Next Article दिल्ली के झारखंड भवन में ईडी का छापा, रांची में सीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौ’त

    June 17, 2026
    झारखंड

    बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन

    June 17, 2026
    क्राइम

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    Latest Posts

    टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौ’त

    June 17, 2026

    बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन

    June 17, 2026

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.