Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 8:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Uncategorized»भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आएगा परिवर्तन, पूरे देश में पड़ेगा व्यापक असर : बीवी श्रीनिवास
    Uncategorized

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आएगा परिवर्तन, पूरे देश में पड़ेगा व्यापक असर : बीवी श्रीनिवास

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: किसी में दम है तो राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोक कर दिखा दे. आज पूरे देश की जनता राहुल के साथ आ रही है. आने वाले लोकसभा चुनाव में इस भारत जोड़ो यात्रा का व्यापक असर भी दिखाई देगा. शनिवार रात को हंसडीहा से लौटने के क्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने उक्त बातें कही. युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा एवं झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज कोलकाता जाने के क्रम में जामताड़ा में रुके, जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने जामताड़ा परिसदन में भव्य स्वागत किया. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जितना भी जोर लगा ले, राहुल गांधी के कदमों को नहीं रोक पाएगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में फैलती जा रही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, करप्शन, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के शोषण के खिलाफ न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, जो मणिपुर से लेकर मुंबई तक जाएगी और इसमें लाखों करोड़ों लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है. श्रीनिवास ने कहा कि भाजपा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के रूप में स्थापित होती जा रही है. जनहित से जुड़े मुद्दों को छोड़कर देश बचाओ, देश खतरे में है जैसी बातों को लेकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है.

    धार्मिक मुद्दे को सामने लाकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा 

    राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन ने स्पष्ट रूप से कहा कि इसका व्यापक असर पड़ेगा और परिवर्तन होगा. वहीं राम मंदिर मुद्दे पर राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा ने अपनी बात रखी और कहा कि बीजेपी इवेंट मैनेजमेंट के माध्यम से सत्ता हासिल करना चाहती है. उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी और राम मंदिर बनाने वाले लोगों के द्वारा अगर हमें आमंत्रण मिलता तो हम निशंदेह वहां पहुंचते. यह मंदिर उन लाखों-करोड़ों के नाम समर्पित है, जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया, तन मन धन लगाकर आज इस मुर्त रूप दिया, इसमें भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. परंतु इस धार्मिक मुद्दे को सामने लाकर सत्ता हासिल करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है. जो हमें कतई भी मंजूर नहीं. हमें अयोध्या जाना हो तो हम अपनी इच्छा से जाएंगे. कभी भी जाएंगे, रामलाल के दर्शन करेंगे इसके लिए हमें भाजपा के निमंत्रण की जरूरत नहीं है. इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, नंदकिशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, विमल भैया, मुस्तफा अंसारी, मुश्ताक अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीवी श्रीनिवास भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुख्य समाचार राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराममय हुआ पाकुड़ शहर, राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा
    Next Article 22 जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा अभियान

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025
    झारखंड

    झारखंड के 360 हाई स्कूलों को मिलेगा नया रूप, केंद्र से मांगी गई 4440 करोड़ की मदद

    July 30, 2025
    Latest Posts

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.