राममय हुआ पाकुड़ शहर, राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

पाकुड़: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साहित शहर के सनातनी राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली. रेलवे स्टेशन परिसर के दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकली शोभायात्रा ने गाजे बाजे के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया. इस दौरान राम भक्त भगवान राम की प्रतिमा के साथ नाचते गाते हुए नजर आए. शोभायात्रा में युवाओं,महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन को काफी चौकस देखा गया. नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार शोभा यात्रा के साथ नगर भ्रमण में सुरक्षा बल के साथ चलते दिखे. ईस्ट डीपीओ अजीत कुमार विमल, ट्रेनी डीएसपी अजीत आर्यन ने शोभायात्रा की भीड़ पर नजर बनाए हुए दिखे.

शनिवार की सुबह से ही पाकुड़ शहर पूरी तरह भगवामय कर दिया गया था. शहर में चौक चौराहा और स्ट्रीट लाइट पोल पर भगवा झंडा लहराता दिखा. शोभायात्रा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश के मंत्री दुर्गा मरांडी, भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू, अनुग्रहित प्रसाद साह, प्रसन्ना मिश्रा, हिसाबी राय, संपा शाह, विवेकानंद तिवारी, अनिकेत गोस्वामी, अमित पांडे, रतन पासवान सहित दर्जनों पार्टी के लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें: पेटरवार के विभिन्न टोलों में 22 जनवरी को लेकर उत्सव का माहौल, सजाया गया श्री विशेवश्वर धाम