Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में भाजपा के आठ जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया नड्डा ने
    झारखंड

    झारखंड में भाजपा के आठ जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया नड्डा ने

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड में पार्टी के आठ जिला कार्यालयों का मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया और कहा कि आगामी दो वर्षों में देश के सभी जिलों में पार्टी के कार्यालय बन जाएंगे जो भाजपा की जड़ों को सशक्त बनाने का काम करेंगे।

    श्री नड्डा ने इस मौके पर रांची तथा इन जिलों में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक पार्टियों से अलग है। हमारी कार्य करने की रीति-नीति अलग है। हमारे नेतृत्व की सोच बहुत गहरी है, हमें इसका भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “ भगवान बिरसा मुंडा की धरती जहां सच्चाई के लिए लड़ने के लिए हम सभी प्रेरित हुए हैं। जहां सही बात की लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी को प्रेरणा मिली है, ऐसी भूमि पर कार्यालय का निर्माण होना, हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है।”

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए 2014 में कहा था दिल्ली में हमारा भव्य कार्यालय होना चाहिए और हर जिले में हमारा अच्छा कार्यालय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अमित शाह जी के नेतृत्व में करीब 500 कार्यालय बनकर तैयार हुए। अभी 400 और कार्यालयों का काम चल रहा है।

    उन्होंंने कहा, “मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले 2 वर्षों के अंदर सभी जिलों में हमारे कार्यालय बन जाएंगे, ये मेरी जिम्मेदारी है। कार्यालय होने से कार्यकर्ताओं में कार्य करने का वातावरण भी तैयार होता है और एक संस्कार भी पैदा होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने सभी जिलों में कार्यालय बनाने की रूपरेखा तैयार की है।” उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालयों का इस्तेमाल करते हुए, हमारे कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत को समझें और आत्मनिर्भर भारत की बारीकियों को समझ कर जिन लोगों तक इसकी सुविधा पहुंचनी है, उनको सुविधा दिलाने में एक सफल सहयोग करें।

    उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी पार्टियां लॉकडाउन में आ गईं लेकिन भाजपा ने डिजिटल तकनीक के आधार पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा। अकेली भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने संक्रमण काल में लोगों की पूरी सेवा की है।
    झारखंड में भी प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में कोरोना संक्रमण काल में करीब 12.74 लाख लोगों को भोजन दिया, करीब 27 लाख राशन किट बांटे, प्रदेश के बाहर करीब 16.5 हजार लोगों को दूसरे प्रदेश की यूनिट के माध्यम से भोजन पहुंचाया, 31.13 लाख फेस कवर बांटे हैं, करीब 8 लाख सेनेटाइजर बांटे हैं।

    श्री नड्डा ने कहा, “आज जब मैं झारखंड में कहीं उग्रवाद, कहीं लोगों का अपहरण, कहीं लूट की खबरें देखता हूं तो पता लगता है कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। झारखंड में नक्सलवाद जो करीब समाप्त हो गया था, उसका प्रकोप आज फिर से बहुत बढ़ गया है। ये तभी होता है जब शासक कमजोर और बेपरवाह होता है। आज झारखंड में भ्रष्टाचार एक उद्योग बन गया है। प्रदेश में तबादला उद्योग बना है। हर तबादले के रेट तय हैं। आज झारखंड में अच्छा शासन समाप्त हो गया है, और समाज विरोधी लोग खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं और शासन बेपरवाह है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोरोना महामारी की शुरुआत से ही बड़े-बड़े कदम उठाएं और उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। उन्होंने जन भागीदारी के माध्यम से 130 करोड़ आबादी वाले देश को सही दिशा में ले जाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने 1.70 लाख करोड़ रुपये का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया। 80 करोड़ लोगों को पहले तीन महीने और बाद में 5 महीने और, यानी नवंबर तक 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त देने की व्यवस्था की है। इसी प्रकार से जनधन खाताधारक 20 करोड़ बहनों को 500-500 रुपये तीन महीने तक देने की व्यवस्था की गयी है ताकि वो स्वाभिमान से इस संकटकाल में अपना घर चला सकें। आठ करोड़ बहनों को तीन महीने तक उज्ज्वला योजना के माध्यम से तीन सिलेंडर मुफ्त देने की व्यवस्था की है।

    Bjp Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
    Next Article लातेहार में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर अपराधी भागने मामले में एसपी ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.