Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत के इतिहास में कभी गिरफ्तार नहीं हुआ है कोई पदासीन मुख्यमंत्री, लेकिन इनपर चला है मुकदमा
    झारखंड

    भारत के इतिहास में कभी गिरफ्तार नहीं हुआ है कोई पदासीन मुख्यमंत्री, लेकिन इनपर चला है मुकदमा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक आर्यन 

    रांची: भारत के 7 दशकों के इतिहास में आज तक कभी कोई मुख्यमंत्री सत्ता पर काबिज होते गिरफ्तार नहीं हुआ है. हालांकि ऐसे कई मुख्यमंत्री हैं, जिनपर उनके मुख्यमंत्री रहते हुए मुकदमा चला है. लेकिन उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री रहते कभी नहीं हो सकी. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के बाद उनकी गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे थे. यदि ऐसा होता है, तो मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार होने वाले वे पहले उदाहरण हो जाएंगे. हालांकि ये सब आकलन और कयास है, ऐसी कोई भी बात अबतक ईडी की तरफ से या मुख्यमंत्री की तरफ से नहीं कही गई है. दूसरी तरफ कई मुख्यमंत्रियों पर सत्ता पर बैठे रहने के दौरान मुकदमा जरूर चला, लेकिन उन्होंने गिरफ्तारी के पहले परंपरागत तौर पर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी थी.

    लालू यादव  

    चारा घोटाला मामले में बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव पर 1997 में आरोप सिद्ध हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था और खुद जेल चले गए थे. 2005 तक रबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रही थीं. लालू पर मुकदमा उनके सीएम रहते शुरू हुआ था, उन्हें सजा भी हुईं, लेकिन गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

    जयललिता 

    तमिलनाडु की मुख्यमंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर उन्हें भी जेल जाना पड़ा था. हालांकि जेल जाने से पहले उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था. इस मामले पर टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट कहती है कि उन्हें मुख्यमंत्री रहते ही गिरफ्तार किया गया था. लेकिन ऐसी कोई भी बात किसी अन्य रिपोर्ट में शामिल नहीं है. हालांकि जब जयलिलता पर आरोप सिद्ध हुए, तो वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जरूर थी. उन्होंने भी लालू की ही तरह पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री पद सौंप कर अपनी गिरफ्तारी दी थी.

    बी एस येदुरप्पा

    कर्नाटक में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री येदुरप्पा को भी भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध होने के बाद सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. साल 2011 में लोकायुक्त की रिपोर्ट के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. मामला अवैध खनन से जुड़ा था.

    उपर्युक्त सभी मुख्यमंत्रियों पर अपनी कुर्सी भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद गंवानी पड़ी थी. लेकिन किसी को भी मुख्यमंत्री रहते गिरफ्तार नहीं किया गया. ऐसा क्यों?

    क्यों नहीं हो सकती मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी

    कानून के जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हो सकती है. लेकिन उसके पहले विधानसभा अध्यक्ष से मंजूरी लेनी पड़ती है. हालांकि कानून के जानकार इसकी भी अलग-अलग व्याख्या करते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानून की नजर में मुख्यमंत्री को किसी तरह की विशेष रियायत नहीं है. अनुच्छेद 61 के तहत केवल देश के राष्ट्रपति और राज्य के राज्यपालों के पास विशेष अधिकार है कि पद पर रहते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता.

    ये भी पढ़ें: मोदी-मोदी के नारों के बीच भीड़ ने रोकी राहुल गांधी की बस, कांग्रेस नेता ने दिया फ्लाइंग किस  

    अवैध खनन आज की खबर ईडी करंट न्यूज कर्नाटक गिरफ्तारी चला चारा घोटाला जयललिता जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज तमिलनाडु ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पनीरसेल्वम बिहार बी एस येदुरप्पा भाजपा सरकार मुकदमा मुख्य समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री लालू यादव रांची राबड़ी देवी राष्ट्रपति लालू यादव लेटेस्ट न्यूज सत्ता सिटी न्यूज सीएम स्थानीय खबर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम ने दिया आदेश, सरकारी कार्यालयों में हाफ डे छुट्टी, सरकारी स्कूल बंद
    Next Article राममय हुआ पाकुड़ शहर, राम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.