Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»तेनुघाट जेल में बंदियों ने मनाया टुसू पर्व, मांदर की थाप पर झूमे
    झारखंड

    तेनुघाट जेल में बंदियों ने मनाया टुसू पर्व, मांदर की थाप पर झूमे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: तेनुघाट जेल में बंदियों के द्वारा टुसू पर्व मनाया गया. इस बारे में जेल अधीक्षक अरूणाभ ने बताया कि जेल में बंदियों ने जेलर नीरज कुमार को बताया कि वह टुसू पर्व मनाना चाहते हैं. तब बंदियों को टुसू पर्व मनाने के लिए प्रोत्साहित और व्यवस्था किया गया. जिसके बाद बंदियों ने रविवार को टुसू पर्व मनाया. “अमरा जे मां टुसू थापी, अघन सक्राईते गो” मांदर के थाप पर नृत्य कर पूजा अर्चना किया. इस सम्बन्ध में जेलर नीरज कुमार ने बताया कि टुसू पर्व झारखंड में कुडमी और आदिवासी का महत्वपूर्ण त्यौहार है. मकर संक्रान्ति के अवसर पर मनाए जाने वाला इस त्यौहार में नाच गाने और सुबह स्नान कर उगते सूर्य की प्रार्थना कर पुजा की जाती है.

    पुजा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक समय राज्य में हाहाकार मच गया था. किसान मारे जा रहे थे. टुसू भी सैनिकों की गिरफ्त में आने वाली थी. उसने राजा के आगे घुटने टेकने के बजाय जल-समाधि लेकर शहीद हो जाने का फैसला किया और उफनती नदी में कूद गई. टुसू की इस कुरबानी की याद में ही टुसू पर्व मनाया जाता है और टुसू की प्रतिमा बनाकर नदी में विसर्जित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है. मकर परब के दिन से महीनों तक झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में नदी के तटों पर टुसू मेला का आयोजन किया जाता है.

    टुसू पूजा करने वाले बंदी पूरे श्रद्धा और आस्था पूर्वक पूजा किया और काफी प्रसन्न नजर आए. टुसू पूजा करने वाले में मुखलाल महतो, महेन्द्र मांझी, छोटू मांझी, सचिन महतो, आकाश वर्मा, मंशु प्रजापति, छत्रु महतो, मनोज गुप्ता, गोपाल राम, राजू महतो सहित कई बंदी मौजूद थे. वहीं पुजा को लेकर तैयारी में जेल में कार्यरत विजय कुमार सहित जेल कर्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

    ये भी पढ़ें: अवैध खनन मामले में ईडी ने 30 लोगों को भेजा समन

    आज की खबर आदिवासी ओड़िशा करंट न्यूज कुडमी जेल अधीक्षक अरूणाभ जेलर नीरज कुमार जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड टुसू पर्व डेली न्यूज ताजा खबर तेनुघाट जेल न्यूज हेडलाइन पश्चिम बंगाल बोकारो मकर संक्रान्ति मांदर मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉकी ओलंपिक क्वालीफायर-2024: जापान और जर्मनी के बीच मैच हुआ ड्रा, दोनों टीम ने किए 1-1 गोल
    Next Article रांची विश्वविद्यालय ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के स्टूडेंट्स फील्ड विजिट के लिए पहुंचे खड़गपुर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.