Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»8 किलोमीटर की रनिंग…जिमवियर में बारात लेकर पहुंचे नूपुर, दुल्हन बनीं आमिर की ‘प्रिसेंस’ आयरा
    ट्रेंडिंग

    8 किलोमीटर की रनिंग…जिमवियर में बारात लेकर पहुंचे नूपुर, दुल्हन बनीं आमिर की ‘प्रिसेंस’ आयरा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : आयरा खान-नूपुर शिखरे 3 जनवरी को एक दूसरे के हो गए. दोनों ने ताज लैंड्स एंड में कोर्ट मैरिज की. लेकिन इस शादी के लिए नूपुर को वेन्यू तक जिमवियर में जॉग करते हुए जाना पड़ा. वो 8 किमी दौड़ लगाकर. इसके बाद वेन्यू पर पहुंचकर ढोल बजाया और खूब डांस किया. कुछ इस तरह से नूपुर अपनी बारात लेकर आयरा को ले जाने के लिए वेन्यू पर पहुंचे. वहां परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद थे, जिनके बीच नूपुर खूब थिरकते नजर आए.

    सोशल मीडिया पर नूपुर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. आयरा खान को घर ले जाने के लिए नूपुर ने अलग ही अंदाज चुना जो अपने आप में काफी अद्भुत था.

    शादी वाले दिन आयरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आईं. ‘ब्राइड टू बी’ का हेयरबैंड लगाकर वो पोस्ट शेयर कर रही थीं. उनका कहना था कि वो आज के दिन इसे पहने रखने वाली हैं.

    दोनों के शादी करने के अजीबो-गरीब अंदाज को देखकर फैन्स काफी कॉमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- भाई, ये कैसा दूल्हा है जो जिमवियर में जा रहा है वो भी अपनी दुल्हनिया को लेने. एक और फैन ने लिखा- इन्होंने तो सारे स्टीरियोटाइप्स तोड़ दिए. मिस्टर पर्फैक्शनिस्ट की बेटी हैं तो कुछ अलग और अनोखा करेंगी, ये हमें पता था. इनकी बात ही अलग है.

    बता दें कि आयरा और नूपुर पिछले तीन साल से साथ हैं. दोनों ने लॉकडाउन में लिवइन रिलेशनशिप में रहने का प्लान किया था. रहे भी. बीते साल नूपुर ने आयरनमैन के दौरान आयरा को शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसके बाद दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में दोनों ने सगाई की थी. अब 13 जनवरी को दोनों महाराष्ट्रीयन स्टाइल में उदयपुर के ताय अरावली में सात फेरे लेंगे.

    इसे भी पढ़ें: 300 से 1000 रुपये तक कम होगा हवाई किराया, IndiGo ने किया ऐलान

     

    Aamir Khan Ayra Khan City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Nupur Shikhare Today's News आज की खबर आमिर खान आयरा खान करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नूपुर शिखरे न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : हाईकोर्ट का सरकार को आदेश, नगर निगम चुनाव की तीन हफ्ते में करे तारीख की घोषणा
    Next Article ज्ञानवापी मामला : ASI सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करने का कोर्ट ने दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.