Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»CM आवास घेराव करने पहुंचे सहायक अध्यापकों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, नाराज शिक्षकों का सड़क पर फूटा गुस्सा   
    झारखंड

    CM आवास घेराव करने पहुंचे सहायक अध्यापकों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, नाराज शिक्षकों का सड़क पर फूटा गुस्सा   

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     रांची : वेतनमान की मांग को लेकर आज मंगलवार को राज्यभर के टेट पास सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री आवास घेराव करने पहुंचे. मौके पर तैनात जवानों ने सभी को राजभवन बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया. इससे नाराज आन्दोलनरत शिक्षकों का गुस्सा सड़क पर दिखा. राजभवन के समक्ष जुटे इन सहायक अध्यापकों ने ना केवल सरकार विरोधी नारे लगाए, बल्कि मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए जिद पर अड़े रहे. हालांकि, पुलिस प्रशासन की व्यापक तैयारी के आगे सभी विवश दिखे. इस बीच सहायक अध्यापकों का पुलिस प्रशासन के साथ नोंकझोंक भी हुआ.

    दरअसल, झारखंड राज्य टेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले आंदोलन कर रहे सहायक अध्यापकों ने सरकार से वार्त्ता करने का अनुरोध करते हुए वेतनमान की मांग को पूरा करने का अनुरोध किया है. समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश उपाध्याय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन शिक्षक को स्कूल में बच्चों को पढ़ना चाहिए, वह शिक्षक आज सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं. प्रशासन हम लोगों के आंदोलन से डर गई है और बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह हम डरने वाले नहीं हैं. मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर हम अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को विवश कर देंगे.

    मौके पर महिला सहायक अध्यापक भी आंदोलन में आगे रहीं. झारखंड राज्य टेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम के दरम्यान महिला सहायक अध्यापिकाएँ भी सबसे आगे दिखी. बैरिकेडिंग के समक्ष पुलिस प्रशासन से कई बार उनके साथ नोकझोंक भी हुई. जिद पर अड़े सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री आवास जाना चाहते थे. हालांकि सुरक्षाबलों ने उन्हें पहले ही रोक लिया. आंदोलन कर रही सहायक अध्यापिका सुनीता कहती हैं कि चुनाव के वक्त सत्तारूढ़ दलों के द्वारा वेतनमान की बात कही गई थी. मगर सत्ता में आते ही इसे भुला दिया गया. अगर यही हाल रहा तो 2024 के चुनाव में सत्तारूढ़ दलों को पता चल जाएगा.

    आंदोलन कर रहे सहायक अध्यापक मोहन मंडल ने कहा कि सरकार ने हमें धोखा देने का काम किया है. महाधिवक्ता की राय और विशेष समिति की अनुशंसा भी यह सरकार मानने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में हम मजबूर होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहते हैं.

    #Jharkhand News assistant teacher Chief Minister's Residence Demonstration dharna Gherao johar live news ranchi Teacher TET घेराव जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज टेट धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री आवास रांची शिक्षक सहायक अध्यापक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद मंडल का बजा हाजीपुर में डंका, मिली 19 ट्रॉफी
    Next Article बरनवाल समाज ने मनाई महाराजा अहिबरन की जयंती, स्वरोजगार से जोड़कर महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.