Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, देशभर में एक्टिव हुए 2669 मरीज, मास्क को लेकर एडवाइजरी जारी
    ट्रेंडिंग

    कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, देशभर में एक्टिव हुए 2669 मरीज, मास्क को लेकर एडवाइजरी जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देशभर में बढ़ते कोरोना के मामले ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है. कोविड-19 केसों में वृद्धि देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 358 नए केस मिले हैं. वहीं देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,669 हो गई है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के अब तक 21 मरीज मिले हैं, WHO से लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है. अस्पतालों में खास एहतियात बरता जा रहा है. भीड़ में मास्क पहनने की अपील की गई है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 की टेस्टिंग बढ़ाने समेत कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

    ‘नए वैरिएंट से ज्यादा खतरा नहीं’

    स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को नए वेरिएंट की ट्रैकिंग की सुविधा के लिए सभी कोविड-19 केसों के सैंपल INSACOG लैब में भेजने की सलाह दी है. राज्यों से जागरूकता पैदा करने, महामारी का प्रबंधन करने और तथ्यात्मक रूप से सही जानकारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने JN.1 के तेजी से बढ़ते केसों को देखते हुए इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में वर्गीकृत किया है. हालांकि, इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है.

    ‘स्वास्थ्य मंत्रालय ने परखी तैयारियां’

    वर्चुअल बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों को कोरोनो वायरस पर दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों के बारे में फीडबैक लिया. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि देशभर में अब तक नए कोविड​​​​-19 सब-वैरिएंट जेएन.1 के 21 मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. देश में वैज्ञानिक नए वैरिएंट का एनालिसिस कर रहे हैं. उन्होंने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और अपने मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है. वीके पॉल ने कहा, वर्तमान में देश में कोविड 19 के लगभग 2300 एक्टिव मामले हैं. यह उछाल कोविड जेएन.1 वैरिएंट के कारण है. घबराने की कोई जरूरत नहीं है. केरल, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक में मामले हैं. पिछले 2 हफ्तों में गंभीर बीमारी वाले कोरोना के 16 मरीजों की मौतें हुईं हैं.

    इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा सत्र : शीतकालीन सत्र का अंतिम कार्य दिवस आज, आज भी हंगामे के आसार

     

    City News Corona Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज कोरोना जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा सत्र : शीतकालीन सत्र का अंतिम कार्य दिवस आज, आज भी हंगामे के आसार
    Next Article पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों ने महिला कांस्टेबल को मारी गोली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.