Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»AC-1 कोच में बिना टिकट वाले, पैसेंजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- पैसे देकर भी हम सुरक्षित नहीं
    ट्रेंडिंग

    AC-1 कोच में बिना टिकट वाले, पैसेंजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- पैसे देकर भी हम सुरक्षित नहीं

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : 18 दिसंबर की रात महानंदा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में बिना टिकट वालों की भीड़ से परेशान होकर एक पैसेंजर स्वाति राज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. स्वाति राज ने सोशल मीडिया-X पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यह महानंदा एक्सप्रेस (15483) में एसी फर्स्ट टियर की स्थिति है. मैं मैनेजमेंट से इसकी जांच करने की अपील करती हूं. हम फर्स्ट टियर में यात्रा करने के लिए ज्यादा पैसे देते हैं, इसके बाद भी मैं कोच में सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हूं. पोस्ट में स्वाति ने पीएम मोदी, इंडियन रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया.

    This is the current situation of AC 1st tier in Mahananda 15483. I request management to check this immediately as we are not feeling safe when we are paying extra for it. @narendramodi @indianrailway__ @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/FwsKWhLCXF

    — Swati Raj (@SwatiRaj9294) December 17, 2023

     एक अन्य पोस्ट में स्वाति ने लिखा- मैंने इस मुद्दे के समाधान के लिए रेलवे पुलिस बल (RPF) से मदद मांगी थी, लेकिन ट्रेन स्टेशन पर सिर्फ 2 मिनट खड़ी हुई और पर्याप्त समय न मिलने की वजह से RPF हमारी मदद नहीं कर पाई.

    Please share your PNR/UTS number and mobile no. preferably via DM to enable us to take immediate action. You may also raise your concern directly on https://t.co/JNjgaq1zyT or dial 139 for speedy redressal. https://t.co/Scc7XgkGve

    — RailwaySeva (@RailwaySeva) December 16, 2023

     वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सेवा ने X पर स्वाति की पोस्ट पर रिप्लाई किया. रेलवे सेवा ने स्वाति से उनका PNR नंबर और मोबाइल नंबर शेयर करने को कहा. साथ ही स्वाति को रेल मदद की वेबसाइट पर शिकायत करने या 139 डायल कर शिकायत करने का सुझाव दिया. महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली से पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जंक्शन तक चलती है.

    पिछले हफ्ते कुंभ एक्सप्रेस का वीडियो वायरल हुआ था

    ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट वाले पैसेंजर्स के घुसने का यह पहला मामला नहीं है. 12 दिसंबर को सोशल मीडिया पर कुंभ एक्सप्रेस (12369) का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें कई लोग बगैर टिकट लिए बर्थ पर बैठे नजर आए थे.

    इसे भी पढ़ें: आईपीएल में खेलने वाले झारखंड के पहले आदिवासी खिलाड़ी होंगे रॉबिन मिंज, गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईपीएल में खेलने वाले झारखंड के पहले आदिवासी खिलाड़ी होंगे रॉबिन मिंज, गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा
    Next Article मेडिकल सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव यूनियन का एकदिवसीय हड़ताल, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.