Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 को WHO ने किया ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल, खतरे को लेकर दी ये जानकारी
    झारखंड

    कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 को WHO ने किया ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल, खतरे को लेकर दी ये जानकारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 को WHO ने ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल किया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके खतरे को लेकर जो नई जानकारी दी है उसके मुताबिक इस सब वैरिएंट से पब्लिक हेल्थ को ज्यादा खतरा नहीं है. WHO ने कहा कि अभी जो सबूत उपलब्ध हैं उनके आधार पर जेएन.1 के चलते पैदा हुई वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को वर्तमान में कम माना गया है. JN.1 को पहले इसके मूल वंश BA.2.86 के एक भाग के रूप में वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में क्लासिफाइड किया गया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि मौजूदा वैक्सीन JN.1 और कोविड-19 के अन्य वैरिएंट से होनेवाले गंभीर खतरों से जीवन को बचाने में कारगर हैं.

    WHO ने जारी की एडवाइजरी

    विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार इन मामलों की निगरानी रख रहा है और लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. इस एडवाइजरी में लोगों से यह अपील की गई है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें और जहां तक संभव हो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

    कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर झारखंड में भी अलर्ट

    देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है. वहीं केरल में आंकड़े डराने वाले है. यह देखते हुए झारखंड में भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. वहीं कोरोना से निपटने के लिए इंतजाम दुरुस्त करने को भी कहा गया है. जल्द ही रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अगले कुछ दिनों में कोरोना की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी. बाहर से आने वाले सस्पेक्टेड मरीजों के सैंपल टेस्ट किए जाएंगे. जिसके लिए रिम्स को स्पेशल अलर्ट किया गया है. चूंकि वहां पर कोरोना टेस्टिंग के लिए हाईटेक मशीनें लगाई गई है.

    सिविल सर्जन रांची के अनुसार इस बार कोरोना वायरस के नए वैरिएंट जेएन-1 के केस मिल रहे है. इस वैरिएंट की जांच रिम्स में लगे जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन से की जाएगी. कोरोना जांच सिर्फ आरटीपीसीआर मशीन से ही की जाएगी. इसके लिए अभी रिम्स की मदद ली जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि सदर में भी इस जांच की व्यवस्था की जा रही है.

    देश में कोरोना के 288 नए मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 288 नए मामले सामने आए. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गई है. वहीं केरल में मंगलवार कोकोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,749 हो गई.

    इसे भी पढ़ें: ‘सुशासन बाबू’ की सरकार में शराब तस्करों ने दारोगा को कुचलकर मार डाला, होमगार्ड जवान भी जख्मी

     

    'Variant of Interest' 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' City News Corona Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Sub Variant JN.1 Today's News आज की खबर करंट न्यूज कोरोना जोहार लाइव झारखंड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सब वैरिएंट JN.1 सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठंड रहेगी जस की तस, अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं  
    Next Article ज्ञानवापी मामला : मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने को तैयार, हिंदू पक्ष- एक और सर्वे की जरूरत  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.