Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जोड़ा फाटक के पेट्रोल पंप में सीएनजी गैस पंप का उद्घाटन
    झारखंड

    जोड़ा फाटक के पेट्रोल पंप में सीएनजी गैस पंप का उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2023No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : जोड़ा फाटक स्थित पेट्रोल पंप में मंगलवार को सीएनजी गैस पंप का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन के मौके पर खुद गेल सीएनजी गैस के जनरल मैनेजर अनिल कुमार, सीनियर डिवीजनल मैनेजर एचपीसीएल डी मिश्रा एवं पंप के संचालक वीरेंद्र भगत ने उपभोक्ताओं के  वाहनों में  गेल सीएनजी गैस भरा. गेल सीएनजी के जनरल मैनेजर अनिल कुमार ने कहा गैस वाहन चालकों की सुविधा की बात है कि इस पंप  में गैस रिफिलिंग स्टेशन में आज से कमर्शियल सेल शुरू हुआ है. यह धनबाद और गिरिडीह दोनों क्षेत्रों में मिलाकर 11वां गैस स्टेशन है. और आने वाले समय में गेल सीएनजी  30 सीएनजी  रिफिलिंग स्टेशन सुचारू रूप से चालू करेगी. सीएनजी गैस उपयोग करने से दोहरा फायदा है, एक तो प्रदूषण नियंत्रण  और दूसरा आर्थिक बचत जो पेट्रोल की तुलना में माइलेज के हिसाब से सीएनजी काफी किफायती एवं सुविधाजनक है.

    एचपीसीएल के डिवीजनल  मैनेजर  डी  मिश्रा ने मौके पर बताया कि एचपीसीएल आउटलेट में अब तक छह सीएनजी फीलिंग स्टेशन लगाए गए हैं. गैस वाहनों के उपभोक्ताओं से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.  गैस सप्लाई की जो इश्यूज थे अब वह सॉर्टआउट हो चुका है. भारत में ग्रीन गैसेस को विस्तृत करने का जो  लक्ष्य रखा गया है, उसमें एचपीसीएल आगे आने वाले सरकार की योजनाओं के  साथ कदम से कदम मिलाकर भविष्य में अग्रसर रहेगी और धनबाद सहित अन्य जिलों– क्षेत्रों के एचपीसीएल पंपो में गेल सीएनजी सुविधा शीघ्र उपलब्ध होगा.

    एचपीसीएल  पंप के संचालक वीरेंद्र भगत ने कहा धनबादवासियों को बहुत-बहुत बधाई की सिटी में यह  पहला पंप है. जिसमें अब इस पंप में पेट्रोल डीजल के साथ गेल सीएनजी भी मिलेगा. शीघ्र चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी. पूरे भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदूषण के मद्देनजर  जो महत्वपूर्ण अवेयरनेस है उसके प्रति हम सब जागरूक हैं. शहर में बहुत सारे  स्कूल वैन है,बस है, कमर्शियल ऑटो है जिसके लिए कोई गैस फिलिंग पंप नहीं था अब पंप की खुलने से उन्हें  काफी राहत और सुविधा मिलेगी. साथ ही गैस वाहनों को पेट्रोल वाहनों की तुलना में  करीब 50 से 60% बचत भी होगा. और इस पंप में 24 घंटे गैस रिफिलिंग करवा सकते हैं. उपस्थित अतिथि दिलीप सिंह ने कहा कि गैस वाहनों के लिए इस सिटी में कोई भी गैस रिफिलिंग पंप नहीं था जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था अब इस पंप के शुभारंभ से छोटी बड़ी गैस वाहनों के संचालकों को काफी सुविधा होगी. उद्घाटन के अवसर पर गेल सीएनजी जनरल मैनेजर अनिल कुमार एवं एचपीसीएल डिविजनल मैनेजर  डी मिश्रा, समाजसेवी दिलीप सिंह, एचपीसीएल के संचालक वीरेंद्र भगत एवं रोहित भगत समेत अन्य सीएनजी के उपभोक्ता उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: IPL Auction 2024 : मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ रुपये में KKR ने खरीदा

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dhanbad jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंगना रनौत को लेकर राजनीतिक गलियारे में अटकलें शुरू, लड़ेंगी 2024 में लोकसभा चुनाव…!
    Next Article भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उद्देश्य

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.