Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नीमडीह में जिला परिषद सदस्य ने पकड़ी बालू लदी गाड़ियां, पुलिस जांच में जुटी…
    झारखंड

    नीमडीह में जिला परिषद सदस्य ने पकड़ी बालू लदी गाड़ियां, पुलिस जांच में जुटी…

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: जिले में अवैध बालू परिवहन को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। जिला परिषद सदस्य मधुश्री ने बीती रात नीमडीह थाना क्षेत्र के तिरुंग चौक के पास से बालू लदे दो डंपरों को रोककर पकड़ा। यह घटना रात करीब ढाई बजे की है जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

    मामले की सूचना मिलते ही कुकड़ू के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने लाया गया। फिलहाल दोनों वाहन नीमडीह थाना परिसर में खड़े हैं और चालकों द्वारा दिखाए गए चालान की जांच की जा रही है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि चालानों की वैधता को लेकर जांच चल रही है। यदि चालान सही नहीं पाए गए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस खनन विभाग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब जिला परिषद सदस्य मधुश्री के पति पर वसूली के उद्देश्य से गाड़ियों को रोकने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी गई है। मधुश्री ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ग्रामीणों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वह मौके पर पहुंचीं और गाड़ियां पकड़ीं।

    उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जबकि एनजीटी ने बालू खनन पर रोक लगा रखी है। मधुश्री ने कहा कि यदि वसूली का उद्देश्य होता तो वह गाड़ियां पकड़ती ही क्यों? उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस बाबत पूर्व में डीसी को भी शिकायत सौंपी थी।

    घटना के बाद जिला परिषद सदस्य के कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। कई अधिकारियों ने सवालों से कन्नी काट ली। कुकड़ू सीओ ने इस विषय में बोलने से इनकार करते हुए कहा कि इस पर निर्णय उच्च अधिकारी ही दे सकते हैं। वहीं, सरायकेला एडीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त होने का हवाला देकर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदारियों का बंटवारा स्पष्ट है, तो फिर जिला परिषद सदस्य का छापेमारी करना अराजकता की ओर इशारा करता है। अगर उन्हें किसी अवैध गतिविधि की सूचना थी, तो उन्हें संबंधित विभाग को जानकारी देनी चाहिए थी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौ’त, स्कूल जाने के लिए निकले थे घर से
    Next Article रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और लाउडस्पीकर पर लगी रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Latest Posts

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.