Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»4 साल में झारखंड में दोगुने हुए जीरो आईटीआर भरने वाले
    झारखंड

    4 साल में झारखंड में दोगुने हुए जीरो आईटीआर भरने वाले

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भारत में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है. जो बेहद सुखद अनुभूति देने वाला है. झारखंड में भी बीते 5 वर्षों में इनकम टैक्स देने वालों की संख्या लगभग 15 से 20% बढ़ी है. वहीं शून्य टैक्स देने वाले लोगों ने भी जमकर आईटी रिटर्न फाइल किया है. देश में इसकी संख्या में लगभग 40 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यह जानकारी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में दी. सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में आइटीआर रिटर्न से संबंधित कई सवाल पूछे थे. जिसमें सांसद ने जानना चाहा था कि झारखंड में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या कितनी है. जीरो रिटर्न भरने वालों की संख्या कितनी है. साथ ही पूछा था कि आयकर रिटर्न के प्रति लोग जागरुक हो, उसके लिए सरकार के द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे है.

    सरकार को हुई खूब आमदनी

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में निवल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 62 लाख 11 हजार 683 करोड रुपए की आमदनी सरकार को हुई है. वहीं झारखंड में 2021-22 में 11 लाख 35 हजार 786 लोगों ने टैक्स भरा है जबकि 2022-23 में 11 लाख 95 हजार 551 लोगों ने टैक्स भरा है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान हो, इसके लिए व्यक्तिगत करदाताओं को पहले से भरी हुई आयकर विवरणी प्रदान की गई है ताकि वे इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और खुद से भी अपना आयकर रिटर्न भर सकें.

    करदाताओं के लिए नए पैकेज

    केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि वित्त अधिनियम 2020 में व्यक्तिगत करदाताओं को अपेक्षाकृत निम्न सिलेबस दरों में आयकर का भुगतान करने के लिए एक विकल्प का प्रावधान किया गया है. वहीं नए करदाताओं को आयकर दायरे में लाने के लिए टीडीएस टीसीएस के क्षेत्र को बड़ी नगदी आहरण, विदेशी प्रेषण, लग्जरी कार की खरीद, माल की बिक्री, अचल संपत्ति का अर्जन कार्यक्रम पैकेज इत्यादि की खरीद सहित विस्तारित किया गया है. केंद्रीय मंत्री ने सदन में बताया कि पिछले 5 वर्षों के दौरान झारखंड में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या में लगभग 20% की वृद्धि हुई है. 2018-19 में 1050000 लोगों ने इनकम टैक्स भरा. 2019-20 में 1076000 लोगों ने आईटीआर भरा. 2020-21 में 11 लाख 12 हजार लोगों ने टैक्स भरा. 2021-22 में 11 लाख 35 हजार लोगों ने टैक्स भरा और 2022-23 में 11 लाख 95 हजार लोगों ने सरकार को टैक्स दिया है.

    जीरो टैक्स रिटर्न भरने वाले बढ़े

    जीरो टैक्स पर आईटी रिटर्न भरने वालों की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है. 2019-20 में झारखंड से 4 लाख 39 हजार 992 लोगों ने जीरो रिटर्न भरा है. वहीं 2020-21 में 7 लाख 70 हजार 973 लोगों ने जीरो रिटर्न भरा है. 2021-22 में 7 लाख 93 हजार लोगों ने आयकर रिटर्न भरा जबकि 2022-23 में यह संख्या बढ़कर 8 लाख 5 हजार हो गई. केंद्रीय मंत्री ने सदन में यह भी बताया कि पूरे देश में इनकम टैक्स रिटर्न भरने के प्रति नागरिकों में जागरूकता आई है और समय-समय पर मंत्रालय के द्वारा भी ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं ताकि लोग जागरुक हो सके.

    इसे भी पढ़ें: विधानसभा UPDATE : स्पीकर हुए नाराज, दो विधायकों को किया निलंबित, टांग के किए गए बाहर

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्लोबस एजुकेशन फाउंडेशन ने किया एजुकेशन एक्सपो का आयोजन, 40 यूनिवर्सिटी ने लिया हिस्सा
    Next Article IPL Auction 2024 : पैट कमिंस पर हुई पैसों की बारिश, बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    Latest Posts

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.