रांची : मधुकम में युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या

रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित खजुरिया मैदान से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त पिता स्वर्गीय बनवारी साहू के पुत्र संतोष साहू उर्फ चंदन साहू( 35) के रूप में हुई है। युवक के सिर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ममता कुमारी मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

मृतक संतोष साहू मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। वह काफी दिनों से मधुकम में रहता था। वह मुर्गा का दुकान चलाता था। थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।