Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम : शिविर मे पहुंचे लोगों की समस्याओं का अधिकारियों ने किया निष्पादन
    झारखंड

    आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम : शिविर मे पहुंचे लोगों की समस्याओं का अधिकारियों ने किया निष्पादन

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2023Updated:November 30, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के तहत पाकुड़ प्रखंड के नसीपुर और सितापहारी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य रूप अतिथि उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, विधायक प्रतिनिधि देबू बिस्वास, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह सहित सभी पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आबुआ आवास, राजस्व, खाद्य एवं आपूर्ति, भूमि सुधार, श्रम,महिला एवं बाल विकास, मनरेगा, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य पेंशन आदि विभागों का स्टॉल लगाया गया.

    जेएसएलपीएस के तहत 4 सखी मंडल को 6 लाख का बैंक ऋण, 03 सखी मंडल को सामुदायिक निवेश निधि, जूट किसानों को पंजीकरण कार्ड, जोहार परियोजना के तहत आजीविका पशु सखी कीट, सखी मंडल की महिलाओं को आईडी कार्ड इत्यादि वितरण किया गया. आबुआ आवास को छोड़कर सभी आवेदनों का मौके पर निष्पादन कर दिया गया है.

    उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर एवं 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महत्वाकांक्षी योजना तीन कमरों वाला आवास देने की घोषणा चुनाव के समय की थी जिसे पुरा किया जा रहा है. मुख्यमंत्री की सोच है कि गरीब के बच्चे भी अच्छी पढाई कर सके, इसके लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत 15 लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पैसे के अभाव में किसी की भी पढ़ाई बाधित न हो.

    उन्होंने सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सभी वर्गों के विकास की सोंच के साथ आगे बढ़ रही है. इसलिए प्रति वर्ष इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. सरकार आपके दरवाजे तक पहुंच रही है ताकि एक भी व्यक्ति सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रह जाए. उपस्थित अतिथियों ने भी उपस्थित लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि पुरा प्रशासन आपके दरवाजे तक आया है. किसी भी व्यक्ति को अगर कोई शिकायत है तो वह निर्भीक होकर अपनी बात रख सकते हैं. उन्होंने योग्य लाभुकों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

    मौके पर मुख्य अतिथियों के हाथों सर्वजन पेंशन, साइकिल वितरण, सोना सोबरन धोती साड़ी, सावित्री बाई फूले कमल वितरण, जॉब कार्ड का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, संगठन सचिव महमूद आलम, सविता कुमारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी अभिषेक यादव, बीपीओ अजीत टुडू, पंचायती राज पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया सुनीता मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य कटीमई सोरेन, गुलाम रसूल, मुक्लेश्वर रहमान, दानारूल शेख उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: पहली से आठवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 20 दिसंबर से, कैलेंडर जारी

    आज की खबर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नसीपुर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज श्याम यादव समीर अल्फ्रेड मुर्मू सिटी न्यूज सितापहारी पंचायत स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूफिया परवीन हत्याकांड : अंतिम सांस तक जेल में काटेंगे सजा, न्यायालय ने सुनाया फैसला
    Next Article जूनियर डॉक्टर ने एक्सरे टेक्निशियन को पीटा, पारा मेडिकल कर्मियों ने किया काम ठप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.