Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मृत मिला रिश्तेदार के घर आया युवक, पहाड़ी के पास मिली लाश
    जोहार ब्रेकिंग

    मृत मिला रिश्तेदार के घर आया युवक, पहाड़ी के पास मिली लाश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोकहरा जोड़ी मोड़ के पास बागा पातर पहाड़ी के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सुबह के समय जब स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही लोग सन्न रह गए। तुरंत इसकी सूचना जसीडीह थाना पुलिस को दी गई। खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

    रिश्तेदार के घर आया था युवक

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के अल्हैया निवासी शालु साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जसीडीह में अपने किसी रिश्तेदार के घर आया हुआ था। ऐसे में अचानक इस तरह संदिग्ध हालात में उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार के लोगों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

    हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस घटनास्थल और आसपास के हालात को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। मौके से जुड़े साक्ष्यों को भी इकट्ठा किया जा रहा है। साथ ही मृतक के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उसके अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

    पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जसीडीह थाना के एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

    Also Read : बोकारो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ह’त्या या आत्मह’त्या पर सस्पेंस

    Young Man Visiting Relative's House Found Dead; Body Discovered Near Hillside पहाड़ी के पास मिली लाश मृत मिला रिश्तेदार के घर आया युवक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ह’त्या या आत्मह’त्या पर सस्पेंस
    Next Article हजारीबाग पुलिस ने टीएसपीसी के 8 उग्रवादियों को दबोचा, हथियार और गोलियां बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.