Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रुपये के विवाद में युवक की गई जान, परिजनों का आरोप – दोस्त ने किया खौफनाक कांड
    क्राइम

    रुपये के विवाद में युवक की गई जान, परिजनों का आरोप – दोस्त ने किया खौफनाक कांड

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024Updated:December 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मधेपुरा: मधेपुरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के भेलवा नहर किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसे चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. मृतक की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के हरिद्वार टोला निवासी 21 वर्षीय राजदीप कुमार उर्फ बाबू साहब के रूप में हुई है.

    क्या है पूरा मामला

    राजदीप की हत्या रुपये के लेन-देन के विवाद में हुई है. मृतक के मौसा बमशंकर भगत ने बताया कि राजदीप ने पड़ोसी युवक शिवम कुमार को एक महीने पहले 60 हजार रुपये उधार दिए थे, लेकिन जब शिवम ने पैसे वापस नहीं किए, तो राजदीप ने 25 दिसंबर को पैसे लौटाने का दबाव बनाया.

    26 दिसंबर को शिवम ने राजदीप को घर से बाहर बुलाया और बाइक पर सवार कर उसे ले गया. इसके बाद राजदीप की हत्या कर दी गई. जब राजदीप रात भर घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. शिवम से संपर्क किया गया, लेकिन उसने कहा कि वह नेपाल में है. बाद में, शिवम ने बताया कि वह नेपाल से लौट आया है, लेकिन राजदीप के बारे में कोई जानकारी देने से बचने लगा.

    परिजनों के अनुसार

    परिजनों ने जब स्थानीय मुखिया से मदद मांगी, तो शिवम ने बहाना बनाते हुए कहा कि राजदीप यहां से 60 किलोमीटर दूर हैं. 27 दिसंबर को 10 बजे तक उसे वापस ला देंगे. लेकिन जब राजदीप का कुछ पता नहीं चला, तो परिवार ने गम्हरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई. साथ ही आरोपी शिवम को गम्हरिया पुलिस के हवाले कर दिया. शनिवार की सुबह पुलिस से जानकारी मिलने पर परिजनों को पता चला कि एक युवक का शव सदर अस्पताल में रखा हुआ हैं. जब वे अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की, तो यह शव राजदीप का था. यह खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

    राजदीप के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी शिवम को हिरासत में ले लिया है और उसे पूछताछ के लिए गम्हरिया थाना भेज दिया है.

    Also Read : पत्नी के गायब होने से परेशान पति ने लगाया माता-पिता पर अपहरण का आरोप

    Bihar news body found Family Grief Gamharia Police Homicide investigation Loan Dispute Madhubani murder Murder Caseमधेपुरा police action Rajdeep Kumar Shivam Kumar stabbed ऋण विवाद गम्हरिया पुलिस चाकू से हत्या जांच परिवार में मातम पुलिस कार्रवाई बिहार समाचार राजदीप कुमार शव बरामद शिवम कुमार हत्या हत्या का मामला हत्या जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 10 लाख श्रमिकों के बनेंगे हेल्थ कार्ड, 4 हजार तक मेडिकल जांच फ्री
    Next Article दिल्ली में महिला सम्मान योजना विवाद : LG ने दिए जांच के आदेश तो AAP ने BJP पर साधा निशाना

    Related Posts

    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.