Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 10:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»जाम के कारण महिला हॉकी मैच नहीं देख पाए युवक ने की आत्महत्या, ड्यूटी पर थे पिता
    बिहार

    जाम के कारण महिला हॉकी मैच नहीं देख पाए युवक ने की आत्महत्या, ड्यूटी पर थे पिता

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में महिला हॉकी मैच के दौरान एक सहायक दारोगा के बेटे ने आत्महत्या कर ली. घटना बेना थाना क्षेत्र स्थित थाना परिसर में घटी, जहां युवक ने अपने पिता के क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के निवासी धर्मेश कुमार के 20 वर्षीय बेटे रूपेश कुमार के रूप में की गई है. धर्मेश कुमार बेना थाना में सहायक दारोगा के पद पर कार्यरत हैं, और उनकी ड्यूटी महिला हॉकी मैच के दौरान खेल एकेडमी में लगी थी.

    घटना के बारे में मृतक के दादा कपलेश्वर दास ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को पिता राजगीर खेल मैदान में ड्यूटी के लिए गए थे. जब वह ड्यूटी से वापस लौटे तो बेटे को आवाज लगाकर दरवाजा खोलने को कहा. लेकिन काफी देर तक दरवाजा पीटने पर भी बेटे ने दरवाजा नहीं खोला, तो आसपास के पुलिस पदाधिकारी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा. घर में अंदर घुसने के बाद जब पिता कमरे में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए. उनका बेटा फांसी से लटक रहा था.

    हॉकी मैच में जाम के कारण नहीं पहुंच पाया था युवक

    सूत्रों के मुताबिक, मृतक रूपेश कुमार ने दोपहर को हॉकी मैच देखने के लिए घर छोड़ा था, लेकिन राजगीर पहुंचने पर वहां जाम की स्थिति थी, जिससे वह मैच में नहीं पहुंच पाया और वापस घर लौट आया. कुछ समय बाद उसने आत्महत्या कर ली. मामले पर बेना थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने जानकारी दी और कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, और अब आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

    आत्महत्या आत्महत्या कारण घटनास्थल जांच जाम थाना परिसर दुखद घटना धर्मेश कुमार नालंदा परिवार पुलिस पुलिस पदाधिकारी पोस्टमॉर्टम फांसी बेना थाना मधेपुरा राजगीर राजगीर खेल मैदान रूपेश कुमार सम्राट दीपक सहायक दारोगा सुसाइड नोट हॉकी मैच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBGT 2024-25 IND vs AUS : रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, ये दो भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया को पिला देंगे पानी
    Next Article हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बैठक में किया आह्वान, कहा- जोश और जज्बा बरकरार रखना है

    Related Posts

    बिहार

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026
    बिहार

    नई सरकार का पहला इम्तिहान, 24 अप्रैल को सदन में बहुमत साबित करेंगे सम्राट चौधरी

    April 18, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार से दिल्ली-बेंगलुरु के लिए 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.