Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महाकुंभ में इनकी तस्वीरें खींच कर जीत सकेंगे 21 लाख रुपये का इनाम
    ट्रेंडिंग

    महाकुंभ में इनकी तस्वीरें खींच कर जीत सकेंगे 21 लाख रुपये का इनाम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इनाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttar Pradesh : महाकुंभ मेले में इस बार 200 प्रजातियों का महाकुंभ होने जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इन पक्षियों की सर्वश्रेष्ठ फोटो खींचने, स्लोगन लिखने और पेंटिंग बनाने पर 21 लाख रुपए तक का इनाम मिलेगा. महाकुंभ में साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी अठखेलियां कर रहे हैं. श्रद्धालु लुप्त हो चुके इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन पक्षियों का भी यहां दीदार कर रहे हैं. CM योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए इको टूरिज्म का विशेष प्लान तैयार किया गया है.

    इनाम

    16 फरवरी से होगा इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल :

    बता दें कि श्रद्धालुओं में पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 16 फरवरी से इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. 18 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संरक्षण वादी, वैज्ञानिक, पक्षी विज्ञानी, पारिस्थितिकी और पर्यावरण प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र के तकनीकी विशेषज्ञ के अलावा पक्षी प्रेमी और स्कूल-कॉलेज के शिक्षक व छात्र भाग लेंगे. प्रयागराज में वन विभाग के आईटी हेड आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए वाट्सएप के माध्यम से 9319277004 पर जुड़ सकते हैं. यहां इस आयोजन के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी.

    प्रयागराज के जिला वन अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी. इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि पक्षियों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है. इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा.

    इसके साथ ही तकनीकी सत्र एवं पैनल चर्चा में विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श किया जाएगा. फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पक्षियों की सुंदर तस्वीरें खींची जाएंगी. पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए बच्चे और कलाकार अपनी रचनात्मकता दिखाएंगे. नारा लेखन में संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े जागरूकता संदेशों का संकलन होगा. वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पक्षी संरक्षण से जुड़े विषयों पर छात्रों की भागीदारी होगी..

    बर्ड वॉक और नेचर वॉक में विशेषज्ञों के साथ पक्षियों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का अनुभव प्राप्त होगा. प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रदर्शनी और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी. प्रतिभागियों को 10 हजार से लेकर 5 लाख , कुल मिलाकर 21 लाख रुपये जीतने का मौका मिलेगा.

    Also Read : Delhi Election Result 2025: 11 बजे तक के आकड़ों के अनुसार ये आगे, ये पीछे

    200 species Mahakumbh 200 प्रजातियों का महाकुंभ 21 lakh rupees reward 21 लाख रुपए इनाम Afghanistan bird photography CM Yogi CM योगी devotees Eco Tourism Flamingo Indian Skimmer Mahakumbh Mela Mongolia painting Siberia Siberian birds Siberian Crane slogans Special Plan अफगानिस्तान इको-टूरिज्म इंडियन स्कीमर पक्षियों की फोटो पेंटिंग फ्लेमिंगो मंगोलिया महाकुंभ मेला विशेष प्लान श्रद्धालु साइबेरियन क्रेन साइबेरियन पक्षी साइबेरिया स्लोगन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघात लगाए अपराधियों ने युवक को गो’लियों से भूना
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर लगाये आरोप… जानें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.