Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»‘टॉक्सिक’ टीजर में यश का जबरदस्त अंदाज, एक्शन और स्टाइल से मचाई धूम
    मनोरंजन

    ‘टॉक्सिक’ टीजर में यश का जबरदस्त अंदाज, एक्शन और स्टाइल से मचाई धूम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टॉक्सिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड फैंस के लिए बड़ा दिन आ गया। ‘केजीएफ’ स्टार Yash की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ का पहला टीजर आज रिलीज हो गया। पहले लुक और अब टीजर के सामने आने के बाद फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। लगभग 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में कहानी के बारे में ज्यादा नहीं पता चलता, लेकिन यश की दमदार एंट्री और हाई-ऑक्टेन एक्शन हर सीन में देखने को मिलता है।

    टीजर में भरपूर एक्शन

    टीजर की शुरुआत एक मिशन की तैयारी से होती है, जहां बड़े खतरे का अहसास कराया जाता है। बर्फ से ढके पहाड़, डांस बार और भीड़-भाड़ वाले सीन—हर जगह यश की एक्शन क्षमताओं का जोरदार प्रदर्शन है। फिल्म की बाकी कास्ट अभी टीजर में नहीं दिखाई गई है, लेकिन केजीएफ जैसी एक्शन फिल्मों की तरह यह साफ है कि ‘टॉक्सिक’ में भी एक्शन लेवल नेक्स्ट लेवल का होगा।

    यश डबल रोल में?

    टीजर के अंत में एक सरप्राइज पैकेज दिखता है। एक व्यक्ति फाइट ट्रेनिंग करता दिखाई देता है, जो खूंखार और ताकतवर लगता है। फैंस का कहना है कि यह यश का डबल रोल हो सकता है। छोटे बाल और हल्की दाढ़ी वाले इस किरदार की झलक देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

    फैंस का उत्साह और सोशल मीडिया धमाल

    टीजर रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने जज्बातों को रोक नहीं पाए। कई लोगों ने लिखा,

    फैंस यश की एक्टिंग, स्टाइल और एक्शन की तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    निर्देशक और स्टार कास्ट

    फिल्म गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित है। यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और रिलीज से पहले ही फैंस इसे देखने के लिए बेताब हैं।

    Also Read : रिम्स शिशु ओपीडी में दिखा बदलते मौसम का असर, उमड़ी मरीजों की लाइन

    #ToxicMovie #Yash #KGFStar #NextLevelAction #BollywoodThriller #YashInToxic #ToxicTeaser #ActionPacked #MustWatch #FilmBuzz #KiaraAdvani #Nayanthara #March2026Release #BollywoodUpdate #MovieAlert
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article16 लाख मजदूरों में सिर्फ 1.91 लाख पंजीकृत : MLA जयराम महतो
    Next Article विधानसभा में सरयू राय ने उठाई MGM अस्पताल की समस्याएं, मंत्री ने दिया सुधार का आश्वासन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.