Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»16 लाख मजदूरों में सिर्फ 1.91 लाख पंजीकृत : MLA जयराम महतो
    झारखंड

    16 लाख मजदूरों में सिर्फ 1.91 लाख पंजीकृत : MLA जयराम महतो

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जयराम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विधानसभा का बजट सत्र तीसरे दिन भी जोर-शोर से चल रहा है और इस दौरान प्रवासी मजदूरों का मुद्दा सबसे ज्यादा उठा। MLA जयराम महतो और अरूप चटर्जी ने इस विषय पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में 16 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूर काम कर रहे हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 1 लाख 91 हजार ही पंजीकृत हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण और सुविधाओं के लिए झारखंड प्रवासी श्रमिक आयोग बनाया जाए।

    सरकार का जवाब : पंजीकरण पर काम जारी

    विभागीय मंत्री ने कहा कि मजदूरों के पंजीकरण के लिए काम चल रहा है और सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवासी मजदूर सूचना केंद्र भी काम कर रहा है। मंत्री ने कहा, “जब भी किसी मजदूर की मौत होती है, सरकार 50 हजार रुपए देती है। आपकी मांग है कि इसे बढ़ाकर 5 लाख किया जाए। हम इस दिशा में मुख्यमंत्री से बात करेंगे और उचित कदम उठाएंगे।”

    भाषा, इलाज और आर्थिक मदद की चिंता

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को भाषा की दिक्कत होती है और इलाज में भी परेशानी आती है। उन्होंने सुझाव दिया कि मद्रास, केरल और तमिलनाडु में ऐसे मैकेनिज्म बनाए जाएं, जिससे भाषा और इलाज की समस्याओं से राहत मिले। मरांडी ने यह भी कहा कि जिन मजदूरों की मौत हो जाती है, उनके परिवार की हालत बहुत खराब होती है। बच्चों की पढ़ाई और घर में अनाज की व्यवस्था हो, ताकि परिवार को मुश्किल का सामना न करना पड़े।

    निदेशालय और सहायता राशि पर उठे सवाल

    विधायक अरूप चटर्जी ने प्रवासी मजदूरों के लिए डायरेक्टरेट बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सामान्य मौत पर 50 हजार रुपए मिलते हैं, लेकिन आत्महत्या या अन्य मामलों में कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती। मंत्री ने बताया कि पांच राज्यों में प्रवासी केंद्र खोलने और अधिकारियों की तैनाती का काम जारी है। आत्महत्या के मामलों में भी मदद पर विचार किया जाएगा और मुख्यमंत्री से बात करके उचित निर्णय लिया जाएगा।

    Also Read : तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, बोले – बिहार की बेटियों के लिए “काल” बन चुकी है नीतीश सरकार

    Arup Chatterjee Babulal marandi Budget Session Chief Minister Directorate Financial Assistance Help in Suicide Cases Jairam Mahato Jharkhand Migrant Labour Commission Labourer Family Assistance Language Problem Migrant Centre Migrant Labour Information Centre migrant labourers Ranchi Assembly Registration treatment facility अरूप चटर्जी आत्महत्या मामलों की मदद आर्थिक सहायता इलाज की सुविधा जयराम महतो झारखंड प्रवासी श्रमिक आयोग निदेशालय पंजीकरण प्रवासी केंद्र प्रवासी मजदूर प्रवासी मजदूर सूचना केंद्र बजट सत्र बाबूलाल मरांडी भाषा समस्या मजदूर परिवार सहायता मुख्यमंत्री रांची विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स शिशु ओपीडी में दिखा बदलते मौसम का असर, 30% बढ़ी मरीजों की संख्या
    Next Article ‘टॉक्सिक’ टीजर में यश का जबरदस्त अंदाज, एक्शन और स्टाइल से मचाई धूम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.