Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे साजन, रवि रेपेचेज में
    खेल-सिनेमा

    विश्व कुश्ती प्रतियोगिता : कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे साजन, रवि रेपेचेज में

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : भारत के साजन भनवाल हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन वर्ग के 77 किग्रा मुकाबले के सेमीफाइनल में हार गए और अब वह शनिवार को कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे जबकि रवि को 97 किग्रा के रेपेचेज में उतरने का मौका मिल गया है।

    77 किग्रा वर्ग में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में तीन पदक हासिल कर चुके साजन ने क्वालिफिकेशन में अमेरिका के जैसी एलेक्जेंडर पोर्टर को 6-0 से, प्री क्वार्टरफाइनल में अजरबैजान के तुन्जय वजीरजादे को 3-1 से और क्वार्टर फाइनल में स्वीडन के पेर एल्बिन ओलोफसन को 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उन्हें जापान के कोदई सकुराबा से नजदीकी संघर्ष में 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। साजन अब तुर्की के सेरकान अकोयुन से कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे।

    55 किग्रा में अर्जुन हलाकुरकी को क्वार्टर फाइनल में रूस के एमिन सेफरशायेव से जबरदस्त संघर्ष में 12-14 से हार का सामना करना पड़ा। सेफरशायेव फाइनल में पहुंच गए जिससे अर्जुन को रेपेचेज में उतरने का मौका मिला लेकिन वह अर्मेनिया के नोरायर हखोयान से 2-10 से हार गए।

    63 किग्रा में रजीत को प्री क्वार्टर फाइनल में ही अर्मेनिया के स्लाइक गल्स्त्यान से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। गल्स्त्यान के क्वार्टरफाइनल में हार जाने से रजीत की चुनौती भी समाप्त हो गयी। 87 किग्रा में सुनील कुमार प्री क्वार्टर फाइनल में वह यूक्रेन के सेमेन नोविकोव से 0-8 से हार गए। नोविकोव फाइनल में पहुंच गए लेकिन सुनील रेपेचेज में क्रोएशिया के इवान हुकलेक से 3-6 से हार गए।

    130 किग्रा में दीपक पुनिया को क्वालिफिकेशन में अमेरिका के डेविड ओर्नडोर्फ़ से 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। अमेरिकी पहलवान के प्री क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही दीपक बाहर हो गए।

    60 किग्रा में सचिन राणा को क्वालिफिकेशन में चीन के लिगाओ काओ से २-५ से , 67 किग्रा में रविंदर को तुर्की के हासी कराकस से प्री क्वार्टरफाइनल में 1-2 से, 72 किग्रा में राहुल को क्वालिफिकेशन में रूस के मैगोमेद यारबिलोव से क्वालिफिकेशन में 0-8 से, 82 किग्रा में नीरज को क्वालिफिकेशन में सर्बिया के ब्रांको कोवसेविच से 1-10 से और 97 किग्रा में रवि को जार्जिया के जियोर्जी मेलिया से प्री क्वार्टरफाइनल में 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मेलिया के फाइनल में पहुंचने से रवि को रेपेचेज में उतरने का मौका मिल गया है।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय हॉकी टीमों को टोक्यो ओलम्पिक का टिकट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article भारतीय डाक में 3650 भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, जल्द करे आवेदन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.