Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“विश्व शांति ताकत से आती है, सिर्फ बातों से नहीं”- रांची में छात्रों से बोले नौसेना प्रमुख
    झारखंड

    “विश्व शांति ताकत से आती है, सिर्फ बातों से नहीं”- रांची में छात्रों से बोले नौसेना प्रमुख

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026Updated:January 24, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारतीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने रांची में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘विकसित भारत@2047’ विषय पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों के सवालों का खुलकर जवाब दिया और आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विश्व शांति जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

    टेंडर हार्ट स्कूल में संवाद के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि वह भाषण देने के बजाय छात्रों से सीधी बातचीत करना चाहते हैं। इस दौरान ब्रिजफोर्ड स्कूल के छात्र नवाशीष राणा ने सवाल किया कि जब भारत विश्व शांति की बात करता है, तो फिर हथियारों की खरीद क्यों बढ़ रही है। इस पर एडमिरल ने कहा कि विश्व शांति केवल बातों से संभव नहीं है। जब कोई देश सक्षम होता है, तभी उसकी बात सुनी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत 2030 तक रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएगा।

    डोरंडा कॉलेज के छात्र रोहित कुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर प्रश्न किया। एडमिरल त्रिपाठी ने बताया कि डिफेंस सेक्टर तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है और थलसेना, वायुसेना व नौसेना मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में ऐसी रणनीतिक घेराबंदी की गई थी कि दुश्मन का एक भी जहाज अपने बेस से बाहर नहीं निकल पाया।

    टॉरियन स्कूल की छात्रा सुनंदा के सेना में अनुशासन से जुड़े सवाल पर एडमिरल ने कहा कि अनुशासन ही सशस्त्र बलों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बिरसा मुंडा के नारे ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ का उल्लेख करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बताया।

    इससे पहले सीसीएल सभागार में आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में एडमिरल त्रिपाठी ने झारखंडी परंपरा के अनुसार ‘जोहार’ के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि भारत को शिक्षा, चिकित्सा और तकनीक के क्षेत्र में ऐसा बनना चाहिए कि पूरी दुनिया उसे अपनी पहली पसंद माने और लोग भारत की नागरिकता लेना चाहें।

    संवाद कार्यक्रम के बाद एडमिरल त्रिपाठी रांची क्लब पहुंचे, जहां सांसद कला महोत्सव के तहत आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

    Also Read : रांची में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    "Developed India@2047" "विकसित भारत@2047" Arms Procurement defence sector Education and Security Jharkhand news national security Navy Chief Admiral Dinesh Kumar Tripathi Operation Sindoor ranchi news Self-reliant India student interaction world peace Youth Power आत्मनिर्भर भारत एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ऑपरेशन सिंदूर छात्र संवाद झारखंड न्यूज नौसेना प्रमुख युवा शक्ति रक्षा क्षेत्र रांची न्यूज राष्ट्रीय सुरक्षा विश्व शांति शिक्षा और सुरक्षा हथियारों की खरीद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, एडवाइजरी जारी
    Next Article पटना एयरपोर्ट में तीसरा एयरोब्रिज शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोनों पक्षों की बहस पूरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.