Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वर्ल्ड एड्स डे: अदाणी फॉउंडेशन का जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को बताया गया एड्स से बचाव के उपाय, भेदभाव खत्म की अपील
    झारखंड

    वर्ल्ड एड्स डे: अदाणी फॉउंडेशन का जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को बताया गया एड्स से बचाव के उपाय, भेदभाव खत्म की अपील

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अदाणी फॉउंडेशन ने शुक्रवार को हरली स्थित एसएस उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर एड्स के प्रति जागरूकता की थीम पर आधारित कविता, स्पीच और नाटक आयोजित हुए. स्कूल परिसर में विश्व एड्स दिवस पर विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गयी कि एचआईवी/एड्स के मरीजों के साथ छुआछूत का भाव नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह बीमारी छूने से नहीं फैलती है. विद्यार्थियों को बताया गया कि पिछले कुछ सालों इस बीमारी के उपाचार के लिए कई नए तरीके आजमाए गए हैं और अब भी इससे निपटने के लिए चिकित्सा जगत लगातार प्रयासरत है. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य मो जफरूल इस्लाम, हेल्पेज इंडिया की ओर से अनीता और हरेंद्र कुमार मौजूद थे.

    कार्यक्रम के अंत में कविता और स्पीच में बेहतर करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिसके तहत कक्षा 12 की प्रियंका कुमारी प्रथम, और काजल कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं, कक्षा 11 की सुहानी और और काजल को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके अलावा अदाणी फॉउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने अम्बाजीत गांव में भी जागरूकता शिविर लगाया, जहां चिकित्सक और पारा मेडिकल कर्मियों ने महिलाओं और पुरुषों को एड्स से बचाव के उपाय बताते हुए इस बीमारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

    मौके पर ग्रामीणों को बताया गया कि एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल दुनिया भर में वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है. यह बीमारी एचआईवी (ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस) की वजह से होती है. स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया गया तो यह बीमारी जानलेवा बन जाती है. एड्स के हर मरीज को सही उपचार और इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस जागरूकता शिविर में ग्रामीणों से भेदभाद की भावना को खत्म करते हुए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाए रखने की अपील भी की गयी.

    इस साल वर्ल्ड एड्स डे की थीम लेट कम्यूनिटीज लीड इस बात पर जोर देती है कि एड्स से प्रभावित लोग लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी आवाज उठाने में सक्षम बनें. बीमारी को रोकने के लिए समाज की अहम भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस थीम को चुना गया है.

    ये भी पढ़ें: ट्रांसपोर्ट नगरः फेज टू के लिए जुडको ने जारी किये टेंडर, कुल 113.24 करोड़ होंगे खर्च

    अदाणी फॉउंडेशन आज की खबर करंट न्यूज गोंदलपुरा खनन परियोजना जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विश्व एड्स दिवस सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझरिया के (बच्चा गुट) कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल
    Next Article जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.