Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रांसपोर्ट नगरः फेज टू के लिए जुडको ने जारी किये टेंडर, कुल 113.24 करोड़ होंगे खर्च
    झारखंड

    ट्रांसपोर्ट नगरः फेज टू के लिए जुडको ने जारी किये टेंडर, कुल 113.24 करोड़ होंगे खर्च

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के सुकुरहुटू में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर के फेज टू के लिए झारखंड अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) टेंडर जारी कर दिया गया है. शर्त निर्धारित करते हुए जुडको ने टेंडर जारी किया है. फेज टू में 52.54 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण होना है. ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में कुल 113.24 करोड़ खर्च किये जायेंगे. फिलहाल पहले फेज का काम चल रहा है. इस फेज में 57.82 करोड़ खर्च किये जा रहे हैं.

    क्या-क्या काम होने बाकी हैं

    ट्रांसपोर्ट नगर के आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइनिंग, फायर फाइटिंग डिजाइन एंड ड्रॉइंग, टोपोग्राफिकल सर्वे, जियोलॉजिकल एंड हाइड्रोलॉजिकल सर्वे किया जाना है. इसके अलावा ट्रक पार्किंग क्षेत्र, पावर, वाटर सप्लाई, सेनीटेशन, सीवर नेटवर्क, इलेक्ट्रिफिकेशन वर्क, सीसीटीवी सर्विलांस, स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज, रेन वाटर हारवेस्टिंग, लैंड स्केपिंग, सोलर लाइटिनिंग आदि कार्य होने हैं.

    क्या सुविधाएं होंगी

    ट्रांसपोर्ट नगर में कुल 424 वाहनों के ठहराव की व्यवस्था होगी. इनमें 93 बड़े, 190 मध्यम और 141 छोटे वाहनों की पार्किंग शामिल है. इसके अलावा 150 लोगों की क्षमता वाला फूड कोर्ट और 17 खुदरा दुकानों का निर्माण भी किया जायेगा. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दवा दुकान और शौचालय का निर्माण भी किया जायेगा. ट्रांसपोर्ट नगर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ दो वेयर हाउस का निर्माण भी किया जायेगा. ट्रांसपोर्ट नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक एकीकृत भवन भी बनेगा. इसमें विभिन्न संस्थानों के लिए 16 कार्यालय और चालक, उप चालक व अन्य के विश्राम के लिए 180 बेड की डोरमेट्री का निर्माण किया जायेगा.

    ये भी पढ़ें: 2047 तक भारत बनेगा विकसित और आत्मनिर्भर : राज्यपाल

    आज की खबर करंट न्यूज जुडको जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड ट्रांसपोर्ट नगर डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची राजधानी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडेढ़ महीने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, डीएसपी पर आरोपी को बचाने का लगा आरोप
    Next Article विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    Latest Posts

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.