Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा की सरकार में 10 सालों में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी
    झारखंड

    भाजपा की सरकार में 10 सालों में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: बुधवार 15 मई को जलेश्‍वर महतो ने धनबाद संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में पूरी ताकत झोंक दी. केंदुआ में उनकी जनसंपर्क सह चुनावी सभा में करीब पांच हजार लोगों ने भाग लिया. इस सभा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष महतो ने भाजपा शासित केंद्र सरकार का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इन 10 सालों में किस स्तर पर मंहगाई व बेरोजगारी बढ़ी, ये आप लोगों ने देखा. 4 सौ रूपए के जब सिलेंडर थे, यही बीजेपी वाले कहते थे कि कितना महंगाई बढ़ गया है. उनसे पूछता हूं कि आज सिलेंडर की कीमत 11 सौ रूपए हो गए हैं तो यह महंगाई नहीं है क्या. केरोसिन तेल मंहगा, पैट्रोल महंगा, खाद्य वस्तुएं मंहगी. छोटे-छोटे व्यापारियों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इसी तरह महंगाई बढ़ता जाए और आपका जेब खाली होता जाए. आपका बेटा पढ़-लिखकर बेरोजगार देश के कोने-कोने में ठोकरें खाता फिरे, क्या आप यहीं देखना चाहते हैं.

    केंद्र में जुमलेबाज़ी की सरकार

    उन्होंने कहा कि केंद्र में जुमलेबाजी की सरकार चल रही है. धनबाद से एयरपोर्ट चला गया, एम्स चला गया और हम हाथ मलते रह गए. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट देवघर चला गया इसकी मुझे कोई अपत्त‍ि नहीं है, लेकिन धनबाद का हक मिलना चाहिए. धनबाद के लोगों को हवाई सफर करने के लिए रांची, देवघर, दुर्गापुर जाना पड़ता है. एम्स एक आधुनिक हॉस्पिटल है, जहां गरीब से गरीब आदमी अपना इलाज करा सकता था. धनबाद के प्रतिनिधियों की इतनी हिम्मत नहीं है कि इसको लेकर एक शब्द बोलें. इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते एकबार और वोट दे दो चार सौ पार कर दो. इस बार जनता भाजपा को सीधे पार कर देगी. धनबाद की जनता भाजपा पर अब कोई मरव्वत नहीं करेगी. तुमने धनबाद की जनता को देश की जनता को ठगने का काम किया है. कांग्रेस के जलेश्‍वर महतो ने लोगों से पूछा कि क्या आपके खाते में 15-15 लाख रूपए आया. भाजपा के कार्यकर्ताओं में नेताओं में जरा भी गैरत है तो अपने नेता से पूछे कि उसने 15 लाख की जुमलेबाजी क्यों की थी. गरीबों को ठगने का काम क्यों किया. भाजपा के मोदी सरकार ने लोगों को आश्‍वासन दिया था कि 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे. रोजगार देना तो छोड़ दिजीए भाजपा सरकार ने कोल इंडिया के खदानों को बेचने का काम किया. जिन खदानों को कांग्रेस की सरकार ने सेठों के चंगुल से निकाल कर मजदूरों को सम्मान देने का काम किया था, उन्हीं खदानों को भाजपा उन्हीं सेठों के हाथों गिरवी रखने का काम कर रहे हैं. मजदूरों को शोषण होना शुरू हो गया है. जिस मजदूर का एक लाख मजदूरी होता उसे आउटसोर्सिंग में महज दस हजार मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आज का दिन विचार करने का दिन है? कांग्रेस की सरकार बनेगी तो आउटसोर्सिग में काम करने वाले मजदूर भारत सरकार का होगा और पेंशनधारी होगा. लोगों से इंडिया गंठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.  कांग्रेस के धनबाद जिलाध्‍यक्ष संतोष सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धनबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत ऐतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि हमारी प्रत्याशी शिक्षित महिला एवं सुयोग्य हैं. इसके अलावे प्रत्याशी अनुपमा सिंह, राजद नेता सुंदर यादव, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, मोहन महतो, रामगोपाल भुवानिया, लक्ष्‍मण तिवारी, अवधेश पासवान, संजय जायसवाल, श्रीराम चौरसिया आदि के अलावे दर्जनों लोगों ने जनता को संबोधित किया.

    जुमलेबाजी बेरोजगारी महंगाई सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी ऑफिस के जेल में कटेगी आलमगीर आलम की रात, कल पीएमएलए कोर्ट में पेशी
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 16 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.