Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»Women’s T20 World Cup 2024 : श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत, भारत ने बदला सेमीफाइनल का समीकरण
    खेल-सिनेमा

    Women’s T20 World Cup 2024 : श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत, भारत ने बदला सेमीफाइनल का समीकरण

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : महिला टी20 विश्व कप में पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की है. लगातार दो मैच अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का समीकरण पूरी तरह से बदल दिया है. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इस विश्व कप के अपने तीसरे मैच में धमाकेदार खेल दिखाया. इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका पर टी20 में अपनी रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद भारत अंक तालिका में ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर पहुंच गया.

    पहले पाकिस्तान और अब श्रीलंका को हराया

    आईसीसी टी20 महिला विश्व कप में भारतीय टीम ने एक दम से सबकुछ पलट दिया. न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद जिस टीम को लोग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर करने पर लग गए थे उसने गेम चेंज कर दिया. पहले पाकिस्तान को भारत ने नजदीकी मुकाबले में हराया और फिर श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज की. अब भारत के पास एक आखिरी मुकाबला बचा है जिसे जीतकर वो आसानी से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकता है.

    अंक तालिका में दूसरे नंबर पर भारत

    भारतीय टीम एक वक्त पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 102 रन पर ऑलआउट होने की वजह से ग्रुप ए की अंक तालिका में नीचे पहुंच गई थी. उसका नेट रन रेट नेटेटिव में पहुंच गया था. लगातार दो जीत उसमें भी श्रीलंका पर बड़ी जीत के बाद अब भारत ना सिर्फ पॉजिटिव नेट रन रेट में है बल्कि अंक तालिका में दूसरे स्थान पर भी पहुंच गया है. पाकिस्तान तीसरे जबकि न्यूजीलैंड इस वक्त तीसरे नंबर पर है. तीन लगातार हार के बाद श्रीलंका सबसे नीचे पहुंच गया है.

    कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी

    इस आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी 27 बॉल पर खेली 52 रन की पारी के दम पर भारत ने 9 विकेट पर 172 रन बनाया. साउथ अफ्रीका ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में 5 विकेट पर 166 रन बनाए थे. श्रीलंका को भारत ने 90 रन पर ऑलआउट कर 82 रन से जीत दर्ज की. यह टी20 इंटरनेशनल में इस टीम के खिलाफ भारत की रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है.

    Also Read: नहीं रहे रतन टाटा, सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक अंतिम दर्शन, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

    all out Captain explosive game group a Harmanpreet Kaur India match result Net Run-Rate New Zealand Pakistan points table record win semifinal Sri Lanka t20 international winning comeback Women's T20 World Cup अंक तालिका ऑलआउट कप्तान ग्रुप ए जीत की वापसी टी20 इंटरनेशनल धमाकेदार खेल नेट रन-रेट न्यूजीलैंड पाकिस्तान भारत महिला टी20 विश्व कप मैच परिणाम रिकॉर्ड जीत श्रीलंका सेमीफाइनल हरमनप्रीत कौर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून हमेशा याद किया जाएगा”, पीएम मोदी ने रतन टाटा के निधन पर उनके परिवार से की बातचीत
    Next Article IND vs BAN : भारत ने बांग्लादेश को ऐसा धोया कि एक के बाद एक बनते गए कई रिकार्ड, विश्व क्रिकेट भी चौंका

    Related Posts

    क्राइम

    प्रदूषण से हर साल 20 लाख मौतें, दिवाली में पटाखें न जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – विराट कोहली जैसे हस्तियों से ले मदद

    October 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव की खबर पर मुहर भाग-3: ओएमआर से लेकर एजेंसी के चयन तक, श्वेता गुप्ता के चार्जशीट में क्या-क्या है?

    October 30, 2026

    नगालैंड से बिहार तक चल रहा था AK-47 की तस्करी का खेल, NIA ने फरार आरोपी को दबोचा

    October 30, 2026

    गाड़ी आपकी, लाखों का कैश हमारा… और ओरमांझी में ठगी के अनोखे खेल का खुलासा

    October 30, 2026

    Breaking घाघरा मौजा में 96 डीसमील जमीन बना राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत के हत्या का कारण, रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    October 30, 2026

    झारखंड : गरीबी के कारण नहीं होगी किसी बच्चे की मौत, 350 से अधिक जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.