Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 6:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»झारखंड मईयां सम्मान योजना के भुगतान में देरी पर महिलाओं ने डीसी ऑफिस का किया घेराव…
    जमशेदपुर

    झारखंड मईयां सम्मान योजना के भुगतान में देरी पर महिलाओं ने डीसी ऑफिस का किया घेराव…

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले की सैकड़ों महिलाएं गुरुवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईयां सम्मान योजना के तहत लंबित भुगतान की मांग को लेकर जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई महीने पहले योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक किसी को एक भी किस्त नहीं मिली। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें शुरुआत में एक-दो किस्तें तो मिली थीं, मगर जनवरी 2025 के बाद से भुगतान पूरी तरह बंद है।

    ये महिलाएं पटमदा, बोड़ाम, पोटका, घाटशिला, मुसाबनी और डुमरिया जैसे दूरदराज के प्रखंडों से आई थीं। कई महिलाओं का कहना है कि उनका आवेदन अब तक स्वीकृत नहीं किया गया है, जबकि कुछ को भुगतान में अनियमितता का सामना करना पड़ रहा है।

    महिलाओं ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि विभागीय उदासीनता के चलते गरीब महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे लगातार जिला और अंचल कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा। कभी उन्हें अंचल कार्यालय भेजा जाता है तो कभी जिला कार्यालय — इस प्रशासनिक भ्रम और टालमटोल से महिलाएं बेहद परेशान हैं।

    पटमदा की एक महिला रेणु ने बताया कि वह प्रतिदिन ऑटो का किराया लगाकर जमशेदपुर आती हैं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटती हैं। उन्होंने कहा, “बच्चों की फीस भरने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे में अगर सरकारी सहायता योजनाएं भी ठप पड़ जाएं, तो हम गरीब लोग कहां जाएं?”

    महिलाओं ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए जल्द भुगतान और समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा बड़े आंदोलन पर उतरेंगी। यह हाल के दिनों में महिलाओं द्वारा किया गया दूसरा बड़ा विरोध प्रदर्शन है।

    Also read: धनबाद में अवैध कोयला खदान में हादसा, गिरिडीह के चार लोग दबे, NDRF कर रही रेस्क्यू

    DC Office Gherao East Singhbhum news Financial Aid Delay ghatshila news Government Scheme Delay Jamshedpur Protest Jharkhand Government Schemes Jharkhand news Maiyan Samman Yojna Patamda News Rural Women Protest Social Welfare Scheme Jharkhand Welfare Scheme Issues Women Protest Jamshedpur
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व सांसद कड़िया मुंडा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
    Next Article सुमित यादव ह’त्याकां’ड में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट में लेडी सुपरवाइजर नियुक्ति मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    April 29, 2026
    झारखंड

    प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए वार्डों में लगेगा कैंप, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें

    April 29, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में लेडी सुपरवाइजर नियुक्ति मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    April 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए वार्डों में लगेगा कैंप, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की सूची देखें

    April 29, 2026

    झारखंड में पानी-बिजली संकट: भाजपा का मटका आंदोलन, 6 से 12 मई तक सड़कों पर उतरेगी पार्टी, सरकार को घेरेगी

    April 29, 2026

    हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले का रांची में फूटा गुस्सा, काला पोस्टर लेकर किया विरोध प्रदर्शन

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.