Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मृ’त मानकर अंतिम संस्कार करने वाली महिला जिंदा लौटी, गांव में मचा हड़कंप
    ट्रेंडिंग

    मृ’त मानकर अंतिम संस्कार करने वाली महिला जिंदा लौटी, गांव में मचा हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chapra : बिहार के छपरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ गांव वालों को चौंका दिया, बल्कि प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। रिविलगंज प्रखंड के मोहब्बत परसा पंचायत के भादपा नई बस्ती गांव में रहने वाली रामा देवी (45 वर्ष) को उनके परिजनों ने मृत मानकर अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म तक कर दिया था। लेकिन 22 जून की सुबह वह अचानक जिंदा अपने घर लौट आईं, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

    17 मई को हुई थीं लापता

    रामा देवी 17 मई को अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने उन्हें हर जगह तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चला। 26 मई को सरयू नदी के किनारे थाना घाट पर एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली बॉडी मिली। बॉडी की हालत खराब होने के कारण पहचान करना कठिन था, लेकिन हुलिया मिलने पर परिजनों ने उसे रामा देवी मान लिया। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार और 11 जून को श्राद्ध कर्म भी कर दिया गया।

    22 जून को हुई चमत्कारिक वापसी

    22 जून की सुबह जब रामा देवी खुद अपने घर लौटीं तो परिजन स्तब्ध रह गए। यह खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और सैकड़ों लोग उन्हें देखने पहुंच गए। दुख में डूबे घर में अचानक खुशी का माहौल बन गया।

    मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं

    स्थानीय लोगों के अनुसार रामा देवी आंशिक रूप से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। वह बिना किसी को बताए कोलकाता स्थित अपने मायके चली गई थीं और करीब एक महीने बाद लौटीं।

    श्राद्ध में मिली थी आर्थिक मदद

    वार्ड सदस्य सुनील कुमार ने मीडिया को बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, ऐसे में मुखिया प्रतिनिधि बुलबुल बाबा समेत कई लोगों ने श्राद्ध कर्म में मदद की थी। सौभाग्य से अब तक रामा देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ था, नहीं तो कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ता।

    Also Read : समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता… जानें क्यों

    Bhadpa Nai Basti Bihar Chhapra last rites miracle Missing Woman Mohabbat Parsa Panchayat police investigation Rama Devi returned alive Revilganj sensational incident shocked administration shraddh ceremony unidentified body village uproar अज्ञात शव अंतिम संस्कार गांव में हलचल चमत्कार छपरा जिंदा लौटने की घटना पुलिस जांच प्रशासन हैरान बिहार भादपा नई बस्ती मोहब्बत परसा पंचायत रामा देवी रिविलगंज लापता महिला श्राद्ध कर्म सनसनीखेज घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता… जानें क्यों
    Next Article आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 25 जून को मनाया जाएगा ‘काला दिवस’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    Latest Posts

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.