Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में बवाल; 6 लाख मुआवजा देकर मामला शांत
    झारखंड

    ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में बवाल; 6 लाख मुआवजा देकर मामला शांत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉस्पिटल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : चास के तेलीडीह रोड स्थित अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने 6 लाख रुपये मुआवजा देकर मामला शांत कराया।

    बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी हालत

    मृतका की पहचान पार्वती देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नारायणपुर पंचायत के बरडटांड़ की रहने वाली थीं। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे डॉक्टर शुभ्रा वर्मा की देखरेख में उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन शुरू हुआ। परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन से पहले सभी जरूरी जांच कराई गई थी और रिपोर्ट सामान्य बताई गई थी। लेकिन ऑपरेशन के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई।

    ऑक्सीजन की कमी का आरोप, डॉक्टरों ने बताया हार्ट अटैक

    मृतका के बेटे ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे उनकी मां की जान चली गई। हालांकि, अस्पताल की ओर से मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

    हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और पूरे मामले की जानकारी ली।

    6 लाख मुआवजा देकर समझौता

    काफी देर तक चले हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में खर्च हुई राशि लौटाने के साथ ही 6 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।

    Also Read : BJP सरकार से त्रस्त चाय बागान श्रमिक, नेहा तिर्की बोलीं- बदलेगी असम की सत्ता

    bokaro news Breaking news Hospital Negligence Jharkhand news Latest news Patient Death Case Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBJP सरकार से त्रस्त चाय बागान श्रमिक, नेहा तिर्की बोलीं- बदलेगी असम की सत्ता
    Next Article पलामू में झोलाछाप डॉक्टर का खेल खत्म, क्लिनिक और प्रसव केंद्र सील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.