Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पुलिस से पत्नी की गुहार ना आई काम, अगवा पति की 5वें दिन बंद खदान में मिल गई लाश
    क्राइम

    पुलिस से पत्नी की गुहार ना आई काम, अगवा पति की 5वें दिन बंद खदान में मिल गई लाश

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के समीप बंद पड़े अंबादाह पत्थर खदान से पांच दिनों से लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. युवक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड निवासी किराये के मकान में रहने वाले पेशे से ड्राइवर प्रदीप पंडित के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है.

    इसे भी पढ़ें : युवक की कनपटी में सटाकर मारी गोली, सड़क पर औंधे मुंह पड़ा मिला शव

    पत्नी ने एसपी से भी लगाई थी गुहार

    गौरतलब हो कि प्रदीप पंडित का सुराग नहीं मिलने पर पत्नी सुनीता देवी ने तिलैया थाना में 22 अक्टूबर को आवेदन देकर बताया कि प्रदीप पंडित पिछले दो दिनों से लापता है. उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. इसके बाद 25 अक्टूबर को प्रदीप पंडित की पत्नी सुनीता देवी ने एसपी को आवेदन देकर अपने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी. आवेदन में लिखा था कि उनके पति आश्रम रोड झुमरी तिलैया निवासी दलजीत सिंह के यहां ड्राइवर का काम लगभग डेढ़ वर्षो से कर रहे हैं. दलजीत सिंह के बताने पर ये पता चला कि 21 अक्टूबर को दलजीत सिंह को लेकर मेरे पति कोडरमा पेट्रोल पंप जेल के पास पहुंचे थे, जहां दलजीत सिंह की कुछ लोगों के साथ बहस होने लगी. मेरे पति कोडरमा से दलजीत सिंह को लेकर तिलैया उसके घर आ गये. इस दौरान मेरे पति ने मुझे कॉल किया, लेकिन व्यस्त होने के कारण मैं कॉल रिसीव नहीं कर पाई. फिर जब वापस कॉल किया गया तो उनका मोबाइल बंद आने लगा. इधर, मामले की तहकीकात को लेकर मौके पर डीएसपी दिवाकर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार,  कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम, डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान के साथ पुलिस बल भी पहुंचे हुए हैं.

    इसे भी पढ़ें : पूजा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, दोनों मृतकों के परिजनों को सौंपे 50-50 हजार रुपए के चेक

    Dead body found in closed mine of Domchanch Dead body of kidnapped youth found on 5th day Jharkhand crime update Jharkhand Today News Johar Live Koderma Crime Update Murder of kidnapped youth Murder of youth named Pradeep Pandit अगवा युवक की 5वें दिन मिली लाश अगवा युवक की हत्या कोडरमा क्राइम अपडेट जोहार लाइव झारखंड क्राइम अपडेट झारखंड टूडे न्यूज डोमचांच के बंद खदान में लाश मिली प्रदीप पंडित नामक युवक की हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफाउंडेशन ने हासिल किया 700 रक्तदान का रिकॉर्ड
    Next Article रांची पुलिस अब स्कॉर्पियो से करेगी पेट्रोलिंग, पुलिस मुख्यालय ने दिए 12 नये वाहन

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.