Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Apr, 2026 ♦ 10:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शादीशुदा तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़ा; बदनामी के डर से कमरे में लगा ली फांसी
    जोहार ब्रेकिंग

    शादीशुदा तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़ा; बदनामी के डर से कमरे में लगा ली फांसी

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क :- गोरखपुर जिले में एक विवाहेतर प्रेम संबंध का भयावह अंत सामने आया है। एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुँचे प्रेमी को घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बदनामी के डर से प्रेमी ने उसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक पकड़े जाने व बदनामी के डर से उसी के घर में फांसी लगाकर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर युवक को नीचे उतारा और बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका तीन बच्चों की मां बताई जा रही है, जबकि उसका पति रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है।

    थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी मृतक युवक की मां बिंद्रावती देवी ने तहरीर देकर बताया कि 25 दिसंबर की रात्रि लगभग दस बजे उसके छोटे बेटे शैलेन्द्र निषाद (24 ) को गांव के ही चन्द्रभूषण शर्मा की पत्नी प्रिती शर्मा ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपने घर बुलायी थी। महिला के घर में घुसते समय ही गांव के कुछ युवकों ने देख लिया था।

    युवक के घर में घुसते ही आसपास के लोगों ने हल्ला मचा दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर महिला ने युवक को एक कमरे बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। महिला स्वयं बाहर आकर घर में किसी के भी घुसे होने से इनकार करने लगी। तब तक बड़ी संख्या में आस पास के लोग जुट गए।

    इसी बीच किसी ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दे दिया। कमरे में बंद युवक बाहर की घटनाओं को सुन रहा था। पुलिस के आने की जानकारी पाकर बदनामी के भय से युवक ने गमछा के सहारे कमरे के पंखे में फांसी लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खिड़की का दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। तब तक युवक की सांसे चल रही थी। इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    बताया जा रहा है कि युवक की शादी दो जून 2025 को तय हो चुकी थी । मृत युवक के मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर प्रेमिका घटना के बाद ही घर छोड़कर फरार बताई जा रही है।

    crime Gorakhpur gorakhpur news police Uttar Pradesh News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंक में पैसा जमा करने से पूर्व पेट्रोल पंप कर्मी से 13 लाख छिना, सीसीटीवी कैमरे में चेहरा कैद
    Next Article मोमेंटम झारखंड मामले में शिकायतकर्ता ने ACB से पूछा: अब तक कार्रवाई क्यों नहीं, जानें क्या है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.