Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट बांधें : पाकुड़ में सड़क सुरक्षा माह का बड़ा अभियान शुरू
    जोहार ब्रेकिंग

    हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट बांधें : पाकुड़ में सड़क सुरक्षा माह का बड़ा अभियान शुरू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के शुभारंभ अवसर पर आज जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का आयोजन किया गया। डीसी मनीष कुमार ने वीआईपी रोड से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जागरूकता रथ जिले के स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण करेगा। इसका उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, ओवर-स्पीडिंग से बचने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश देना है।

    सड़क दुर्घटनाएं जीवन और संपत्ति दोनों के लिए गंभीर खतरा : डीसी

    डीसी मनीष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं जीवन और संपत्ति दोनों के लिए गंभीर खतरा हैं। इस वर्ष का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” थीम पर आधारित है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

    छोटी सावधानियां, बड़ी सुरक्षा

    उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए छोटी सावधानियाँ बेहद जरूरी हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन में हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन और वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल वैध लाइसेंसधारी व्यक्ति को ही वाहन चलाने की अनुमति हो।

    युवा पीढ़ी तक जागरूकता

    डीसी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों तक जागरूकता पहुँचाना भी है। नशे से दूर रहने और अनुशासित जीवन शैली अपनाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। प्रशासन ने विशेष बाजार क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर का निर्माण कर सुरक्षा बढ़ाई है।

    जनवरी में विभिन्न कार्यक्रम

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, वाहन जांच अभियान और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय है।

    Also Read : ट्रैक मेंटेनर की मालगाड़ी से कटकर मौत, झाड़ी कटिंग के दौरान हुआ हादसा

    awareness chariot flagged off. National Road Safety Month 2026 begins in Pakur जागरूकता रथ रवाना पाकुड़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत सीट बेल्ट बांधें: पाकुड़ में सड़क सुरक्षा माह का बड़ा अभियान शुरू हेलमेट पहनें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैक मेंटेनर की मालगाड़ी से कटकर मौत, झाड़ी कटिंग के दौरान हुआ हादसा
    Next Article बैडमिंटन कोर्ट पर न्यायाधीशों का जलवा, ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    Latest Posts

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.