Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बैडमिंटन कोर्ट पर न्यायाधीशों का जलवा, ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न
    जोहार ब्रेकिंग

    बैडमिंटन कोर्ट पर न्यायाधीशों का जलवा, ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाई कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट के तत्वावधान में आयोजित 2nd ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का रविवार को सफल समापन हो गया। दो दिवसीय यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 3 से 4 जनवरी तक खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। चैंपियनशिप में देश के 9 हाई कोर्ट से आए 31 न्यायाधीशों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मेन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स चार वर्गों में मुकाबले हुए। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

    समापन समारोह में झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं न्यायपालिका के सदस्यों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सौहार्द को भी मजबूत करती हैं।

    इस प्रकार रहे परिणाम

    मेन सिंगल्स में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केरल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस दूसरे स्थान पर रहे, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।

    वूमेन सिंगल्स में उड़ीसा हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति सावित्री राठो विजेता रहीं। राजस्थान हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति रेखा बोराना उपविजेता बनीं और न्यायमूर्ति नूपुर भाटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    मेन डबल्स में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास और न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल की जोड़ी ने खिताब जीता। केरल हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस और न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. उपविजेता रहे। मद्रास हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सी. सारावाना और न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन को तीसरा स्थान मिला।

    मिक्स्ड डबल्स में उड़ीसा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति वी. नरसिंह और न्यायमूर्ति सावित्री राठो विजेता बने। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवि चिरानिया और न्यायमूर्ति रेखा बोराना उपविजेता रहे, जबकि न्यायमूर्ति फरजान्द अली और न्यायमूर्ति नूपुर भाटी को तीसरा स्थान मिला।

    प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन रांची द्वारा किए गए प्रबंधन और व्यवस्थाओं की प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने सराहना की।

    Also Read : खेलगांव में ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज

    Judges showcase their skills on the badminton court; All India Judges Badminton Championship concludes. ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न बैडमिंटन कोर्ट पर न्यायाधीशों का जलवा हाई कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेलमेट पहनें, सीट बेल्ट बांधें : पाकुड़ में सड़क सुरक्षा माह का बड़ा अभियान शुरू
    Next Article रांची में जश्न का समापन, एक्वा वर्ल्ड रिलायंस कार्निवल ने छोड़ी यादगार छाप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.