Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बारिश से गिरी दो मकान की दीवार, दहशत में घरवाले
    झारखंड

    बारिश से गिरी दो मकान की दीवार, दहशत में घरवाले

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर स्थित कुम्हार पाड़ा में गुरुवार को भारी बारिश के कारण दो कच्चे मकानों की दीवारें अचानक ढह गईं। हादसे में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन घरों में रह रहे परिवारों को हल्की चोटें आईं और उनका काफी सामान नष्ट हो गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

    घर के सामान मलबे में दबे

    मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण राजेश तामान और भगत दास के कच्चे मकानों की दीवारें भरभराकर गिर गईं। घटना के समय घर के सदस्य अंदर ही मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दीवार गिरने से घर के कई जरूरी सामान मलबे में दब गए और खराब हो गए। दोनों परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और अब उनके पास सिर छुपाने तक की जगह नहीं बची है।

    बारिश

    प्रशासन से की सहायता की अपील

    हादसे के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश से उनके घर पहले ही कमजोर हो गए थे, लेकिन किसी तरह गुजर-बसर कर रहे थे। अब पूरी तरह से बेघर हो जाने के बाद वे बेहद मुश्किल स्थिति में पहुंच गए हैं और तत्काल सहायता की जरूरत है।

    स्थानीय समाजसेवी ने लिया हालात का जायजा

    स्थानीय समाजसेवी रतन सोनकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही परिवार बेहद गरीब हैं और इन्हें प्रशासन की ओर से अविलंब मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान भी स्वीकृत किया जाना चाहिए। फिलहाल दोनों परिवारों को पड़ोसियों ने अस्थायी रूप से शरण दी है।

    Also Read : “The Silence wasn’t Absence. It was…”, स्टेडियम भगदड़ पर RCB ने तीन महीने बाद तोड़ी चुप्पी

    family members in panic Jamshedpur News Jharkhand Jamshedpur News The wall of two houses collapsed due to rain The wall of two houses collapsed due to rain in Jamshedpur जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर में बारिश से गिरी दो मकान की दीवार झारखंड जमशेदपुर न्यूज़ दहशत में घरवाले बारिश से गिरी दो मकान की दीवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरात 11:45 बजे से अपना जलवा दिखाएंगे नीरज चोपड़ा
    Next Article केजरीवाल ने केंद्र के फैसले का किया विरोध, कहा: अमेरिकी कपास पर शुल्क हटाना किसानों के खिलाफ…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    Latest Posts

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.