Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»केजरीवाल ने केंद्र के फैसले का किया विरोध, कहा: अमेरिकी कपास पर शुल्क हटाना किसानों के खिलाफ…
    Uncategorized

    केजरीवाल ने केंद्र के फैसले का किया विरोध, कहा: अमेरिकी कपास पर शुल्क हटाना किसानों के खिलाफ…

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार से अमेरिका से आयात होने वाले सामान, खासकर कपास पर, अधिक शुल्क लगाने की मांग की। उनका कहना है कि अगर सरकार ऐसा करती है तो यह किसानों के हित में होगा और पूरा देश इस फैसले का समर्थन करेगा।

    प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अमेरिकी कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क हटा दिया है। उनके अनुसार, यह फैसला भारतीय किसानों के लिए नुकसानदेह साबित होगा।

    उन्होंने कहा कि अक्टूबर में जब भारतीय कपास बाजार में आएगा, तब तक कपड़ा उद्योग अमेरिकी कपास का सस्ता स्टॉक खरीद चुका होगा। इससे भारतीय किसानों को खरीदार कम मिलेंगे और उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब, तेलंगाना, विदर्भ और गुजरात के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

    केजरीवाल ने कहा कि जब अमेरिका भारतीय कपड़ा निर्यात पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लगाता है, तो भारत को भी उसी तरह की जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी। उनके अनुसार, शुल्क हटाने की बजाय इसे 11 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाना चाहिए था।

    उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत अमेरिकी कपास पर शुल्क फिर से लागू करे। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सात सितंबर को गुजरात के चोटिला में इस मुद्दे पर एक बड़ी जनसभा की जाएगी और अन्य राजनीतिक दलों व किसान संगठनों से भी इस पर आवाज उठाने की अपील की।

    Aap Arvind kejriwal Center Government Cotton Industry Farmer Issues Gujarat Rally Import Duty Indian Farmers Indian politics trade policy US Cotton Import
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबारिश से गिरी दो मकान की दीवार, दहशत में घरवाले
    Next Article बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस पार्टी एक महिला विरोधी दल है: हिमंत बिस्वा सरमा

    August 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.