Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर मतदान हुआ शुरू, झारखंड में रोचक होने वाला है मुकाबला
    झारखंड

    आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर मतदान हुआ शुरू, झारखंड में रोचक होने वाला है मुकाबला

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव में मतदान शुरू हो गया है। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मुक़ाबले में है। यहाँ झामुमो और भाजपा में जबरदस्त टक्कर है। झारखंड में मुकाबला रोचक होने वाला है। वहीं, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला होने की संभावना है।
    गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण 19 सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। बाद में चुनाव आयोग ने मेघालय, मिजोरम और मणिपुर की एक-एक सीट समेत कुल 19 सीटों के लिए चुनाव करवाने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश और गुजरात से चार-चार, मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन, जबकि झारखंड से दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

    मणिपुर में सत्तारूढ़ गठबंधन के नौ सदस्यों के इस्तीफे के कारण वहां भी चुनाव रोचक होने की संभावना है। भाजपा ने लीसेम्बा सानाजाओबा को तथा कांग्रेस ने टी मंगी बाबू को उम्मीदवार बनाया है। कर्नाटक में चार सीटों पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा उम्मीदवार इरन्ना कडाडी और अशोक गस्ती को पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है। अरूणाचल प्रदेश से भी राज्यसभा की इकलौती सीट से भाजपा उम्मीदवार नबाम रेबिया की निर्विरोध जीत घोषित की जा चुकी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आज की शाम में ही सभी 19 सीटों के लिए मतगणना होगी. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदान के लिए समुचित प्रबंध किए हैं. प्रत्येक मतदाता (विधायक) के शरीर के तापमान की जांच की जाएगी और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा। गुजरात में मुकाबला रोचक होने की संभावना है क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस दोनों में किसी के पास भी अपनी बदौलत अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए विधानसभा में पर्याप्त संख्या नहीं है. राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने एक दूसरे पर विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाते हुए अपने-अपने विधायकों को अलग-अलग होटलों में रखा है। आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए चार सदस्यों का चुनाव होगा. राज्य विधानसभा में पर्याप्त संख्या रहने के कारण सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के चारों सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं.वर्ष 2014 में राज्य के बंटवारे के बाद पहली बार यहां राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. ऊपरी सदन की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को ही चुनाव होने वाला था लेकिन 37 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं। मध्य प्रदेश में तीन सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं. भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सुमेर सिंह सोलंकी को वहीं कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और दलित नेता फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया है।

    Jharkhand news Latest news Online news rajsabha chunav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस कस्टडी में जेल से रांची पहुंचे विधायक ढुल्लू महतो, राज्यसभा चुनाव में करेंगे वोटिंग
    Next Article स्वास्थ्य विभाग ने जारी की बुलेटिन, राज्य में 1920 कोरोना संक्रमित मरीज

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.