Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नगर निगम चुनाव में तकनीकी चूक, 26 हजार से अधिक वोट बेकार, नतीजों पर असर
    झारखंड

    नगर निगम चुनाव में तकनीकी चूक, 26 हजार से अधिक वोट बेकार, नतीजों पर असर

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कुल 26,501 मत अस्वीकृत कर दिए गए हैं। यह संख्या कई वार्डों में जीत-हार के अंतर से कहीं अधिक है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर मतदाता थोड़ी सावधानी बरतते, तो कई वार्डों का चुनाव परिणाम अलग हो सकता था।

    रद्द वोटों के पीछे की वजहें

    विश्लेषकों का कहना है कि इस बार बड़ी संख्या में मत तकनीकी कारणों से रद्द हो गए। कई मतदाताओं ने चुनावी मुहर की जगह अंगूठा लगाना या सादा बैलेट पेपर छोड़ देना जैसी चूक की। कुछ लोग एक से अधिक स्थान पर मुहर लगा बैठे, तो कुछ ने मतपत्र लेते समय हस्ताक्षर की बजाय अंगूठे की स्याही का बैलेट पर लग जाने से अपने वोट को अमान्य कर दिया। इन छोटी-छोटी चूकों ने हजारों मतों को बेकार कर दिया।

    कम अंतर, ज्यादा रद्द वोट

    चुनाव परिणामों का विश्लेषण बताता है कि कई वार्डों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जबकि अस्वीकृत मत सैकड़ों में थे। अगर इनमें से कुछ मत वैध होते, तो नतीजे बदल सकते थे।

    इन 7 वार्डों का गणित

    • वार्ड 2: अंतर 97 वोट, रद्द मत 687

    • वार्ड 14: अंतर 96 वोट, रद्द मत 532

    • वार्ड 33: अंतर 74 वोट, रद्द मत 453

    • वार्ड 38: अंतर सिर्फ 26 वोट, रद्द मत 441

    • वार्ड 40: अंतर 130 वोट, रद्द मत 301

    • वार्ड 29: अंतर 121 वोट, रद्द मत 276

    • वार्ड 53: अंतर 204 वोट, रद्द मत 465

    वार्ड 38 में केवल 26 मतों के अंतर से जीत-हार तय हुई, जबकि 441 वोट अस्वीकृत हो गए। वार्ड 2 और 14 में भी जीत का अंतर 100 से कम था, लेकिन रद्द वोट सैकड़ों में थे।

    जागरूकता की कमी बनी बड़ी वजह

    चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जानकार मानते हैं कि बैलेट पेपर मतदान में मतदाताओं को पर्याप्त दिशा-निर्देश नहीं मिलने की वजह से इतनी बड़ी संख्या में वोट रद्द हुए। कई मतदाता मुहर सही स्थान पर नहीं लगा पाए तो कई जगह प्रक्रिया की छोटी-छोटी तकनीकी शर्तों का पालन नहीं किया गया। 

    वार्डवार अस्वीकृत वोट

    • वार्ड 1 – 408

    • वार्ड 2 – 687

    • वार्ड 3 – 442

    • वार्ड 4 – 609

    • वार्ड 5 – 750

    • वार्ड 6 – 336

    • वार्ड 7 – 486

    • वार्ड 8 – 516

    • वार्ड 9 – 460

    • वार्ड 10 – 675

    • वार्ड 11 – 546

    • वार्ड 12 – 394

    • वार्ड 13 – 586

    • वार्ड 14 – 532

    • वार्ड 15 – 593

    • वार्ड 16 – 731

    • वार्ड 17 – 273

    • वार्ड 18 – 293

    • वार्ड 19 – 389

    • वार्ड 20 – 303

    • वार्ड 21 – 372

    • वार्ड 22 – 904

    • वार्ड 23 – 858

    • वार्ड 24 – 308

    • वार्ड 25 – 151

    • वार्ड 26 – 403

    • वार्ड 27 – 546

    • वार्ड 28 – 699

    • वार्ड 29 – 276

    • वार्ड 30 – 341

    • वार्ड 31 – 368

    • वार्ड 32 – 529

    • वार्ड 33 – 453

    • वार्ड 34 – 780

    • वार्ड 35 – 601

    • वार्ड 36 – 836

    • वार्ड 37 – 763

    • वार्ड 38 – 441

    • वार्ड 39 – 402

    • वार्ड 40 – 301

    • वार्ड 41 – 263

    • वार्ड 42 – 363

    • वार्ड 43 – 278

    • वार्ड 44 – 257

    • वार्ड 45 – 478

    • वार्ड 46 – 453

    • वार्ड 47 – 547

    • वार्ड 48 – 520

    • वार्ड 49 – 482

    • वार्ड 50 – 784

    • वार्ड 51 – 237

    • वार्ड 52 – 625

    • वार्ड 53 – 465

    कुल रद्द मत: 26,501

    Also Read : रांची डिप्टी मेयर की दौड़ में जुटे सभी दल, होली के बाद मचेगी असली हलचल

    ballot paper Election Analysis invalid votes Municipal Election Results Ranchi Municipal Corporation Election rejected votes vote counting Voter Awareness voting errors Ward-wise Data
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दशक पुराना सिकिदिरी हाइडल घोटाला फिर उभरा, सरयू राय ने सदन में उठाया मुद्दा
    Next Article महाराष्ट्र के विस्फोटक फैक्ट्री में भयानक धमाका, 15 मजदूरों की मौ’त, बचाव कार्य जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.