Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विशाखापट्टनम : रसायन फैक्टरी में गैस लीक होने से अब तक 11 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    विशाखापट्टनम : रसायन फैक्टरी में गैस लीक होने से अब तक 11 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक रसायन फैक्टरी में गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई और करीब एक हजार लोग इस जहरीली गैस के संपर्क में आए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि अब फैक्टरी से गैस रिसाव को लगभग बंद कर दिया गया है लेकिन एनडीआरएफ के अधिकारी तब तक मौके पर मौजूद रहेंगे जब कर यह पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आ जाता है।

    एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि अभी तक गैस लीक की वजह से 11 लोगों की जान जा चुकी है। एनडीआरएफ के सदस्य कमल किशोर शर्मा ने कहा कि फैक्टरी के नजदीकी इलाकों में रहने वाले करीब एक हजार लोग लीक हुई गैस के संपर्क में आए हैं। प्रधान ने कहा घटना स्थल के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 500 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इस घटना का जायजा लिया और आंध्र के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के साथ एक बैठक भी की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि इस घटना के संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और एनडीएमए के अधिकारियों के साथ बैठक की है, इश पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं विशाखापट्टनम में सभी लोगों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए प्रार्थना करता हूं।’

    बैठक के बाद एनडीएमए के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, एनडीएमए. एनडीआरएफ, एम्स के निदेशक और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक में मिश्रा ने विशेषज्ञों की टीम को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।
    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इस गैस लीक की वजह से लोगों की मौत और तबीयत बिगड़ने पर आंध्र प्रदेश सरकार और केंद्र को नोटिस जारी किया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव से इलाज और बचाव कार्य की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

    इसके साथ ही आंध्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भी एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें उनसे चार सप्ताह के अंदर इस बात की जानकारी देने को कहा गया है कि इस मामले में कितनी एफआईआर दर्ज हुईं और जांच की स्थिति क्या है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैमफोर्ड हॉस्पिटल ने प्रेस क्लब को दिया फेस शील्ड
    Next Article पलामू में मिला 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर हुआ आंकड़ा 132

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.