Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बच्चों की लड़ाई में वर्चस्व कायम करने कुख्यात लवकुश शर्मा का भाई विपिन ने चलाया बम व गोली, एक घायल
    झारखंड

    बच्चों की लड़ाई में वर्चस्व कायम करने कुख्यात लवकुश शर्मा का भाई विपिन ने चलाया बम व गोली, एक घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बरियातू थाना क्षेत्र के चांडिल मैदान के पास बच्चों की लड़ाई में वर्चस्व कायम करने के लिए कुख्यात लवकुश शर्मा का भाई विपिन शर्मा ने गोली व बम चला दी। इस घटना में विशाल कुमार तांती घायल हो गया। उसके हांथ को छूते हुए गोली निकल गयी। गोली व बम फेकने का आरोप विपिन शर्मा पर है। जबकि, उसके साथ पीयूष तिवारी, चरका समेत अज्ञात दो युवक थे। घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब स्थानीय लोग सड़क पर आराम से घूम रहे थे।आवाज इतना जोरदार था कि आसपास के लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ पल के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने के बाद बरियातू इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से अपराधियों की स्कूटी संख्या जेएच 01 डीबी 9711 को जप्त किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इधर, बरियातू इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

    राहुल और चरका के बीच एक दिन पूर्व हुआ था विवाद
    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घायल विशाल कुमार तांती के दोस्त राहुल सिंह का एक दिन पूर्व आरोपी चरका के साथ विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने चरका कुख्यात लवकुश शर्मा के भाई विपिन शर्मा समेत अन्य को लेकर चांडिल मैदान आया था। विपिन इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए मैदान में आते साथ पहले बम से हमला किया। बमबारी में आरोपी बच गया, तो फिर कमर से पिस्टल निकाला। इसके बाद दो गोली चला दिया। इस गोलीबारी में विशाल घायल हो गया। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में फटा आज कोरोना बम, छह जिलों में आज मिला 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 522
    Next Article गढ़वा से चाईबासा जा रहे 16 प्रवासी मजदूर को देर रात बस ने उतारा बीच रास्ते में, झामुमो प्रवक्ता की पहल पर भेजा गया प्रवासी को घर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.